लाइव न्यूज़ :

हर मंगलवार-शनिवार राशि अनुसार करें हनुमान पाठ, कुंडली दोष होंगे शांत

By गुलनीत कौर | Updated: May 21, 2019 07:05 IST

मंगलवार का दिन हनुमाना जी का दिन होता है। इसदिन उनकी उपासना अकरने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। मंगलवार के अलावा शनिवार के दिन भी हनुमान जी की पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है।

Open in App

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमाना जी का दिन होता है। इसदिन उनकी उपासना अकरने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और कुंडली में मंगल सभी दोष को शांत करते हैं। हनुमान अराधना से भक्त को बुद्धि, बल और शत्रुओं से लड़के की शक्ति भी मिलती है।

मंगलवार के अलावा शनिवार के दिन भी हनुमान जी की पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है। यूं तो शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है लेकिन एक पौराणिक कथा के अनुसार शनिदेव भगवान हनुमान से डरते हैं तो यदि कुंडली में शनि संबंधी दोष हो तो हनुमत अराधना से राहत पाई जा सकती है।

आइए राशि अनुसार जानें हनुमान जी का कौन सा पाठ करने एवं उपाय करने से वे प्रसन्न होते हैं:

मेष राशि

मेष राशि वालों को हर मंगलवार और शनिवार एकमुखी हनुमंत कवच का पाठ करना चाहिए। पाठ के बाद मीठी बूंदी गरीब बच्चों में बांटे

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले रामचरितमानस का पाठ करके हनुमान जी को प्रसन्न करें। हर मंगलवार और शनिवार पक्षियों के खाने के लिए घर की छत पर लाल मसूर रखें

मिथुन राशि

मेष राशि वालों को अरण्य काण्ड का पाठ करना चाहिए। इससे हनुमान जी शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और कुंडली दोषों को शांत करते हैं। पाठ के बाद हनुमान मंदिर में पीपल के पेड़ पर माला चढ़ाएं

कर्क राशि

अगर आपकी राशि कर्क है तो हर मंगलवार और शनिवार को पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करें। पाठ के दौरान हनुमान जी को पीले फूलों की माला चढ़ाएं और बाद में माला के फूल जल में प्रवाहित कर दें

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को हर मंगलवार और शनिवार बाल-कांड का पाठ करना चाहिए। पाठ करने के बाद गुड़ की रोटी बनाकर गरीबों में बांटे। ऐसा करने से हनुमान जी खुश होते हैं

कन्या राशि

कन्या राशि वाले पूर्ण रामचरितमानस या फिर इसमें से लंका-कांड का पाठ करें। पाठ करते समय हनुमान जी की तस्वीर या मूर्ति के सामने 6 घी के दीपक भी जलाएं

यह भी पढ़ें: घर के मंदिर में जरूर रखें ये 5 चीजें, बनते हैं सुख-संपत्ति के प्रबल योग

तुला राशि

इस राशि वालों को हनुमात जी को खुश करने के लिए रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए। बजरंगबली को शीघ्र प्रसन्न करने के लिए खीर बनाकर गरीब बच्चों को खिलाएं

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले बजरंगबली को खुश करने के लिए हनुमान अष्टक का पाठ करें। हर मंगलवार और शनिवार को गुड़ वाले चावल बनाकर गाय को खिलाएं

धनु राशि

यदि आपका राशि चिह्न धनु है तो आप रामचरितमानस के अयोध्या कांड का पाठ करें। पाठ के बाद हनुमान जी को शहद अर्पित करें। बाद में इस शहद को किसी गरीब में बांट दें

मकर राशि

मकर राशि के जातक हनुमान जी की अराधना में रामचरितमानस केकिष्किन्धा कांड का पाठ करें। पाठ के उपरान्त मसूद की दाल गरीबों में दान करें

कुंभ राशि

आप रामचरितमानस के उत्तर-कांड का पाठ करें। कुंभ राशि वालों के लिए हर मंगलवार और शनिवार यह पाठ करना अत्यंत फलदायी सिद्ध होगा। पाठ के बाद गरीबों को मीठी रोटी खिलाएं

मीन राशि

मीन राशि वाले हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान बाहुक का पाठ करें। पाठ के अलावा सपताह एके इन दोनों दिन मंदिर में हनुमान जी के नाम का लाल रंग का ध्वजा या पताका भी चढ़ाएं

टॅग्स :हनुमान जीपूजा पाठराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल