लाइव न्यूज़ :

शिव अराधना के लिए उत्तम महीना 'मलमास', इन 7 उपायों से पाएं भोलेनाथ की कृपा

By गुलनीत कौर | Updated: December 19, 2018 07:28 IST

शास्त्रों के अनुसार तीन साल बाद एक बार आने वाले मलमास या अधिक मास को अशुभ महीना कहा जाता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। मगर ज्योतिष विधा की मानें तो मलमास सूर्य के राशि परिवर्तन करने की वजह से लगता है।

Open in App

16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से मलमास का अशुभ महीना प्रारंभ हो गया। 14 जनवरी को सूर्य की राशि बदलने के बाद ही यह महीना खत्म होगा और फिर से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। तब तक के लिए शादी, गृहप्रवेश, किसी नए कार्य की शुरुआत नहीं की जाएगी। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करना अशुभ होता है। 

शास्त्रों में शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है लेकिन पूजा-अर्चना के लिए हमेशा ही श्रेष्ठ माना गया है। यह मास भगवान शिव की आराधना के लिए फलदायी होता है। शिवजी के अलावा इस महीने में विष्णु पूजा को भी महत्व दिया जाता है। अगर लंबे समय से आपके काम बन नहीं रहे हैं और आप सफलता चाहते हैं तो इस मलमास शिव अराधना करें। आगे बताए जा रहे उपायों को पूरे मन से करें।

- रुके हुए कार्यों को बनाना हो तो मलमास में पड़ने वाले हर सोमवार या मलमास महीने की मासिक शिवरात्रि को तेल से शिवलिंग अभिषेक करें

- संतान सुख से वंचित पति पत्नी मलमास में सोमवार या फिर मासिक शिवरात्रि पर शिव मंदिर जाएं और मिलकर शिवलिंग पर घी अर्पित करें

- आर्थिक  रूप से तंगी चल रही हो तो मलमास के दौरान शिवलिंग की पूजा करें। गन्ने के रस से शिव अभिषेक करें और पूरे मन से शिव अराधना करें

- करियर में अड़चन आ रही हो या ऑफिस में माहौल सही ना चल रहा हो तो शिवलिंग पर जलधारा चढ़ाएं। भगवान शिव को जलधारा अत्यंत प्रिय है। ऐसा करें से बिगड़े हुए काम बनते हैं

- लंबे समय से रोग आपका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं तो शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें। संभव हो तो इसके बाद कुछ गरीबों में दूध का दान भी करें। भगवान शिव की कृपा से आपको रोगों से छुटकारा मिलेगा

- विवाह बाधा को समाप्त करना हो तो शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इसके बाद सच्चे मन से भगवान शिव से प्रार्थना करें। मलमास में हर सोमवार ऐसा करें, आपका काम जरूर बन जाएगा

- प्रत्येक सोमवार या मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करेंम। शिवलिंग पर पवित्र जल और दही अर्पित करें। आपको जिस भी कार्य में सफलता चाहिए उसके लिए प्रार्थना करें। शिव कृपा से आपका काम जरूर बनेगा

क्या है मलमास?

शास्त्रों के अनुसार तीन साल बाद एक बार आने वाले मलमास या अधिक मास को अशुभ महीना कहा जाता है। इस दौरान शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। मगर ज्योतिष विधा की मानें तो मलमास सूर्य के राशि परिवर्तन करने की वजह से लगता है।

क्यों पड़ा मलमास नाम?

शास्त्रों के अनुसार साल में 12 महीने होते हैं और अगर 12 से अधिक महीने आएं तो उसे 'मलिन' यानी अशुभ प्रभाव वाला माना जाता है। इसी कारण इस महीने का नाम मलमास पड़ा। लेकिन मलमास के लावा इस महीने को पुरुषोत्तम मास, अधिक मास, अतिरिक्त मास के नाम से भी जाना जाता है।

टॅग्स :पूजा पाठभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल