भूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना
By मनाली रस्तोगी | Updated: June 29, 2024 07:45 IST2024-06-29T07:12:06+5:302024-06-29T07:45:07+5:30
जहां एक ओर मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर देवता को उत्तर दिशा समर्पित है तो वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें उत्तर दिशा में रखना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इन चीजों को गलती से भी उत्तर दिशा में रखने से आपके साथ कुछ न कुछ अशुभ हो सकता है और कोई अनहोनी घटना घट सकती है।

भूलकर भी उत्तर दिशा की ओर न रखें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी और धन कुबेर, करना पड़ सकता है आर्थिक परेशानी का सामना
हिन्दू धर्म में वास्तु काफी मायने रखते हैं। ऐसे में हर देवी देवताओं की दिशा हिन्दू धर्म में वास्तु के मुताबिक ही निर्धारित होती है। इसी क्रम में जहां एक ओर मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर देवता को उत्तर दिशा समर्पित है तो वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें उत्तर दिशा में रखना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए इन चीजों को गलती से भी उत्तर दिशा में रखने से आपके साथ कुछ न कुछ अशुभ हो सकता है और कोई अनहोनी घटना घट सकती है।
तो आईए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में किस-किस चीजों का रखना अशुभ माना जाता है:
नहीं रखने चाहिए जूते और चप्पल
चूंकि उत्तर दिशा मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर देवता को समर्पित है तो ऐसे में इस दिशा की ओर कभी भी जूते-चप्पल भूलकर भी न रखें। माना जाता है कि इस दिशा में देवी देवताओं का वास होता है। ऐसी स्थिति में इस दिशा में जूते चप्पल रखने से उन सभी देवी देवताओं का अपमान माना जाता है। जूते चप्पल के रैक को भी गलती से उत्तर दिशा में न रखें। अगर आपने ऐसा किया तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
इस दिशा में कूड़ा और कचरा भी न रखें
वास्तु शास्त्र की मानें तो कभी भी कूड़ा-कचरा घर की उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए। यही नहीं, कभी भी भूलकर भी इस दिशा में घर क कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। मां लक्ष्मी काफी सफाई पसंद हैं। ऐसे में वो उसी घर में वास करती हैं जहां साफ-सफाई बहुत अच्छी होती है। इस स्थिति में अगर मां लक्ष्मी का वास घर से हट जाता है तो वहां लोगों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। )