लाइव न्यूज़ :

नकारात्मक विचार आपको भी करते हैं परेशान? ये 7 तरीके अपना लीजिए, मिल जाएगा छुटकारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 5, 2020 12:19 IST

अच्छे जीवन के लिए जरूरी है कि नकारात्मक विचारों को दूर रखा जाए। इसके लिए कई ऐसे तरीके भी हैं जिसे आप आसानी से अपना कर अपने जीवन को सुधार सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रख नकारात्मक विचारों को रखा जा सकता है दूरइसके लिए अपने जीवनशैली में थोड़े बदलाव की भी है जरूरत, साफ-सफाई का भी रखें ध्यान

हमारे जीवन में कई बार नकारात्मक विचार ही हमें मुश्किल में डाल देते हैं। समस्याएं जब आती हैं तो जरूरी है कि उससे निपटने के रास्तों पर विचार किया जाए। हर बार लेकिन ऐसा नहीं होता। मनुष्य नकारात्मक होकर अपनी योग्यताओं और क्षमताओं पर शक करने लगता है।

इस कारण वह न केवल अपना समय बर्बाद करता है बल्कि पूरी क्षमता से परेशानियों से निपटने में भी कामयाब नहीं हो पाता है। इससे वह वह अपने जीवन के अच्छे पलों को भी खत्म कर रहा होता है। बहरहाल, अगर आप भी नकारात्मक विचारों से दूर होने का रास्ता खोज रहे हैं तो इन तरकीबों को जरूर अपनाएं...

1. नकारात्मक सोच वाले व्यक्तियों से दूर रहें

ऐसे लोग जो हमेशा नकारात्मक सोच रखते हैं या ऐसी बातें करते हैं। उनसे हमेशा दूर रहने की कोशिश करें। उनके साथ रहने से आप पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपकी सोच भी प्रभावित होगी।

हर छोटी-छोटी बात या परेशानी को आप नकारात्मक नजरिये से देखने लगेंगे। इसलिए हमेशा उत्साही, कुछ नया करने को लेकर जोश वाले और हंसमुख इंसान से अपनी दोस्ती बनाएं।

2. नकारात्मक ख्याल आए तो ध्यान बदल दें

नकारात्मकता से दूर रहने का ये भी अच्छा तरीका है। जब भी कोई निगेटिव ख्याल मन में आए तो तुरंत अपना ध्यान भटकाने की कोशिश करें। कोई सुंदर गीत सुनने लगें, किसी से बात करें या फिर खेलने, मनोरंजन आदि में खुद को व्यस्त कर लें। समस्या पर फिर थोड़ी देर बाद खुले मन से विचार करें। परिस्थिति बदलने लगेगी।

3. योग और प्राणायम करें

पॉजिटिव सोच को लाने के लिए योगाभ्यास और कसरत भी एक अच्छा तरीका है। यह केवल शरीर फिट नहीं रखता बल्कि मानसिक तौर पर भी आपको मजबूत बनाता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। पूरे दिन में केवल एक समय तय कर लें और योग, प्राणायाम जरूर करें।

4. आसपास सफाई रखें

नकारात्मकता को दूर रखने के लिए यह भी बहुत ज़रूरी है कि आप अपने आसपास सफाई रखें। गंदे वातावरण में रहने से निगेटिव सोच आती है। इसलिए जरूरी है कि पॉजिटिव वाइव्स के लिए अपने घर और आसपास की जगहों को साफ-सुथरा रखा जाए। अपने घर या कमरों में प्रेरणादायी विचार या ऐसे पोस्टर बनाकर लगा सकते हैं। इससे भी आप अच्छा महसूस करेंगे।

5. ईश्वर में ध्यान लगाएं  

नकारात्मकता को दूर रखने के लिए ये भी बहुत जरूरी है कि आप ईश्वर का ध्यान करें। अगर पूजा-पाठ संभव नहीं है तो कम से कम 5 से 10 मिनट ध्यान करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। मन भी हल्का महसूस होगा। 

6. हंसते रहो

जीवन में उदासी नकारात्मकता लाने का एक बड़ा कारण है। कई बार हम छोटी-छोटी बातों पर भी तनाव में रहते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा हंसने का अभ्यास करें। विज्ञान भी लाफ्टर थैरेपी के महत्व को मानता है। अपने मन को शांत रखें और रोजाना सुबह 10 मिनट हंसे। दिन भर की भागदौड़ के बीच भी हंसने का बहाना खोजे और टेंशन नहीं ले।

7. सुस्ती दूर भगाएं, व्यस्त रहें

अपने दिमाग को हमेशा कहीं न कहीं व्यस्त रखें। कोई काम नहीं भी हो तो अच्छी किताब पढ़ें, कोई कथा-कहानी सुने। फिल्मों का शौक है, तो इसका भी सहारा ले सकते हैं पर खाली नहीं बैठे। खाली बैठने से कई बार हमारे दिमाग में बेवजह की बातें और नकारात्मक चीजें आती हैं। साथ ही सुस्ती को भी दूर भगाएं। अगर आप सुस्ती को दूर करने में कामयाब रहते हैं तो ज्यादा व्यस्त रहेंगे और कुछ नया करने के बारे में सोच सकेंगे।

टॅग्स :धार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठLord Shiva: भोलेनाथ के अचूक 'शिव महिम्न: स्तोत्र' के पाठ से होती है सुखों की प्राप्ति, जानिए इस पाठ की महिमा

पूजा पाठLord Ganesh: गणपति क्यों करते हैं मूसक की सवारी, क्या है भगवान गणेश के दिव्य वाहन की कथा, जानिए यहां

पूजा पाठHanuman Jayanti 2024: पंचमुखी हनुमान के पूजन से दूर होता है भय, बढ़ता है आत्मविश्वास, जानिए रुद्रावतार के इस महास्वरूप की कहानी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल