Diwali 2024 Date: कब है दिवाली? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, अब कन्फ्यूजन दूर, जानें यहां
By अंजली चौहान | Updated: October 19, 2024 13:02 IST2024-10-19T12:57:49+5:302024-10-19T13:02:08+5:30
Diwali 2024 Date: अगर आप भी दिवाली की सही तारीख को लेकर असमंजस में हैं तो आइए जानते हैं कि इस साल रोशनी का त्योहार असल में कब मनाया जाएगा। साथ ही जानिए लक्ष्मी पूजा का शुभ समय क्या होगा.

Diwali 2024 Date: कब है दिवाली? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, अब कन्फ्यूजन दूर, जानें यहां
Diwali 2024 Date: भारतीय लोग दिवाली का त्योहार हर साल बड़े ही धूम-धाम से मनाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, देवी सरस्वती और कुबेर जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आती हैं।
ऐसे में लोग देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। जहां भी देवी लक्ष्मी के चरण पड़ते हैं, वहां धन और समृद्धि की वर्षा होती है। देवी लक्ष्मी की कृपा से उस घर में कभी भी धन या अन्य चीजों की कमी नहीं होती है। दिवाली के मौके पर लक्ष्मी पूजा की जाती है। ऐसे में सभी को यह जानने की उत्सुकता है कि दिवाली इस बार किस दिन पड़ रही है।
दिवाली 2024 कैलेंडर
धनतेरस - 29 अक्टूबर, 2024
छोटी दिवाली, नरक चतुर्दशी - 31 अक्टूबर, 2024
दिवाली, दीपावली, लक्ष्मी पूजा - 1 नवंबर, 2024
गोवर्धन पूजा - 2 नवंबर, 2024
भैया दूज - 3 नवंबर, 2024
दिवाली 2024 तिथि और लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
इस साल दिवाली की तिथि को लेकर लोग असमंजस में हैं। लोग 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की तिथियों को लेकर भ्रमित हो रहे हैं कि इन दोनों तिथियों में से किस तिथि को दिवाली मनाई जाएगी। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3:52 बजे शुरू होगी।
अमावस्या तिथि 1 नवंबर को शाम 6:18 बजे समाप्त होगी। ऐसे में दिवाली 1 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 1 नवंबर को शाम 5:36 बजे से 6:16 बजे तक रहेगा।