Diwali 2019: दिवाली पर राहु और केतु की बुरी नजर से बचना हो तो जलाएं इस खास तेल का दीया

By मेघना वर्मा | Published: October 20, 2019 09:59 AM2019-10-20T09:59:56+5:302019-10-20T09:59:56+5:30

दीपों के त्योहार दिवाली की तैयारी कितने ही दिन पहले से लोग शुरू कर देते हैं। घर को सजाना हो या उसको रेनोवेट करना हो लोग दिवाली का इंतजार करते हैं।

Diwali 2019: importance of flex seed oil, alsi ka tail, in diwali puja | Diwali 2019: दिवाली पर राहु और केतु की बुरी नजर से बचना हो तो जलाएं इस खास तेल का दीया

Diwali 2019: दिवाली पर राहु और केतु की बुरी नजर से बचना हो तो जलाएं इस खास तेल का दीया

Highlightsदिवाली इस साल 27 अक्टूबर को मनाई जाएगी।कुछ लोग ऐसे हैं जो दिवाली के दिन घी का ये सरसों के तेल का दीया जलाते हैं।

दिवाली का त्योहार खुशियों और उल्लास का त्योहार है। इस दिन ना सिर्फ लोग अपने परिवार वालों के साथ दीपोत्सव मनाते हैं बल्कि भगवान गणेश और लक्ष्मी मां की पूजा भी करते हैं। मान्यता है कि इस दिन प्रभु श्रीराम, लंकापति रावण का वध करके वापिस अयोध्या लौटे थे। जिसके बाद लोगों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था।

दीपों के इस त्योहार की तैयारी कितने ही दिन पहले से लोग शुरू कर देते हैं। घर को सजाना हो या उसको रेनोवेट करना हो लोग दिवाली का इंतजार करते हैं। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी मां की पूजा करने से लोगों को धन का लाभ होता है। साथ ही इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन भर पैसों की तंगी नहीं होती है। 

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दिवाली के दिन घी का ये सरसों के तेल का दीया जलाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा तेल बताने जा रहे हैं जिसका दीया जलाने से दिवाली पर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा।

दिवाली पर जलाएं अलसी के तेल का दीया

मान्यता है कि दिवाली पर अलसी के तेल का दीया जलाना शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन अलसी के तेल के दीया जलाने की प्रथा शुरू से ही चली आ रही है। इस तेल को लीन सीड ऑयल भी कहते हैं। माना जाता है कि दीपक जलाने से आपके ऊपर राहु और केतु की अशुभ दृष्टि शांत हो जाती है। असली का दीया जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

हनुमान जी की बनी रहती है

दिवाली के दिन मुख्य द्वार पर चार दीपक जलाएं। कोशिश करें ये दीये अलसी के तेल के हों। इससे आप पर हमेशा हनुमान जी की कृपा बनी रहेगी। अलसी के बीज सेहत के लिए भी काफी उपयोगी बताए जाते हैं। अगर आप इसको दूध के साथ लेते हैं तो आपके स्वास्थ्य पर इसका असर दिखाई देगा।

Web Title: Diwali 2019: importance of flex seed oil, alsi ka tail, in diwali puja

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे