Diwali 2019: दिवाली पर राशि अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न-जमकर बरसेगा धन
By मेघना वर्मा | Updated: October 24, 2019 14:55 IST2019-10-24T14:55:18+5:302019-10-24T14:55:18+5:30
Cloths According to your Zodiac Sign: इस बार दिवाली 27 अक्टूबर को पड़ रही है। लोग अभी से इसकी तैयारियों में जुट गए हैं।

Diwali 2019: दिवाली पर राशि अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े, मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न-जमकर बरसेगा धन
दिवाली का पर्व बिल्कुल करीब है। लोग तेजी से इस पर्व की खुशियां मनाने में लगे हुए हैं। कोई घर की साज-सज्जा में बिजी है तो कोई अपने लिए नए कपड़े बनवा रहा है। दिवाली पर लोगों का नए कपड़े पहनना भी शुभ माना जाता है।
मगर आप जानते हैं कि इस दिवाली यदि आप अपने राशि के अनुसार कपड़े पहनते हैं तो उसका लाभ आपको मिलेगा। सिर्फ फैशन की ही दृष्टी से नहीं बल्कि आस्था की दृष्टी से भी यह काफी महत्वपूर्ण है।
आइए हम आपको बताते हैं इस दिवाली आपको अपनी राशि के अनुसार किस रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।
1. मेष राशि, मिथुन, कर्क राशि
इन तीनों ही राशियों को सूर्य की राशि कहा जाता है। ज्योतिष एक्सपर्ट्स की मानें तो इस बार दिवाली में इन तीनों राशियों के लोगों को पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। ये रंग देवी लक्ष्मी को भी काफी पसंद होता है।
2. वृश्चिक, तुला और मीन राशि
इस दिवाली वृश्चिक, तुला और मीन राशि वालों को नीले रंग पहनना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कहा जाता है कि ये रंग ग्रहों की चाल को प्रभावित करते हैं साथ ही कुबेर की कृपा भी बनी रहती हैं।
3. वृषभ, मकर, कुंभ राशि
इस दिवाली वृषभ, मकर और कुंभ राशि वालों को लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस राशि के जातक अगर दिवाली पर लाल रंग का कपड़ा पहनते हैं तो उस दिन उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
4. कन्या, सिंह और धनु राशि
इस दिवाली कन्या, सिंह और धनु राशि के लोगों को हरे रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। हरे रंग का कपड़ा पहनने से आपके ग्रहों की चाल में परिवर्तन आएगा। आपकी सोयी हुई किस्मत पर भी इससे असर पड़ेगा।

