Dhanteras 2024: आज कब खरीद सकते हैं सोना-चांदी? जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त

By अंजली चौहान | Updated: October 29, 2024 12:17 IST2024-10-29T12:17:46+5:302024-10-29T12:17:58+5:30

Dhanteras 2024: भारत में, धनतेरस के दौरान सोना और सोने के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह सौभाग्य और समृद्धि लाता है।

Dhanteras 2024 When can you buy gold and silver today Know the auspicious time of your city | Dhanteras 2024: आज कब खरीद सकते हैं सोना-चांदी? जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024: आज कब खरीद सकते हैं सोना-चांदी? जानें अपने शहर का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2024: दिवाली के पहले दिन का त्योहार धनतेरस आज मनाया जा रहा है। पूरे देश में धनतेरस या धनत्रयोदशी की धूम है और बाजारों में लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। धनतेरस जो खरीदारी का प्रतीक त्योहार है, इस दिन लोग किमती आभूषण, सोना और चांदी खरीदते हैं। इसके अलावा कई अन्य चीजें खरीदी जाती है लेकिन सोना-चांदी खरीदना आज बहुत ही शुभ माना जाता है। हालांकि, खरीदारी करने का एक शुभ मुहूर्त होता है जिसमें खरीदारी करने से आपका साल अच्छा जाएगा और दिन प्रतिदिन समृद्धि हासिल होगी। 

धनतेरस शुभ मुहूर्त 2024

धनतेरस पूजा मुहूर्त का शुभ समय 29 अक्टूबर 2024 को शाम 06:57 बजे से रात 08:21 बजे के बीच है। प्रदोष काल शाम 05:55 बजे से रात 08:21 बजे तक और वृषभ काल शाम 06:57 बजे से 09 बजे तक है। त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:31 बजे शुरू होगी और 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01:15 बजे समाप्त होगी।

धनतेरस के दौरान सोना या चांदी खरीदने का सबसे अच्छा समय कब है?

प्रदोष काल (शाम 6:12 बजे से रात 8:53 बजे तक), वृषभ काल (शाम 7:00 बजे से रात 8:49 बजे तक) और त्रयोदशी तिथि (29 अक्टूबर को सुबह 1:01 बजे से 30 अक्टूबर को सुबह 3:45 बजे तक) वित्तीय स्थिरता और समृद्धि के लिए सोना या चांदी खरीदने या निवेश करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इसके अलावा, शहर-दर-शहर समय भी अलग-अलग होता है। वे इस प्रकार हैं:

दिल्ली: शाम 6:31 से रात 8:13

नोएडा: शाम 6:31 से रात 8:12

पुणे: शाम 7:01 से रात 8:33

मुंबई: शाम 7:04 से रात 8:37

अहमदाबाद: शाम 6:59 से रात 8:35

बेंगलुरु: शाम 6:55 से रात 8:22

चंडीगढ़: शाम 6:29 से रात 8:13

चेन्नई: शाम 6:44 से रात 8:11

गुरुग्राम: शाम 6:32 से रात 8:14

हैदराबाद: शाम 6:45 से रात 8:15

जयपुर: शाम 6:40 से रात 8:20

कोलकाता: शाम 5:57 से शाम 7:33

सोने और चांदी के अलावा लोग तांबे, पीतल और चांदी के बर्तन भी खरीदते हैं घर में प्रवेश करने से पहले भोजन या पानी से भर लें। बिजली के उपकरण और वाहन भी कुछ अन्य आम खरीदारी हैं। मिट्टी या धातु से बनी लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियाँ भी धनतेरस पर शुभ खरीदारी के रूप में जानी जाती हैं।

Web Title: Dhanteras 2024 When can you buy gold and silver today Know the auspicious time of your city

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे