Dhanteras 2019: इन 7 सामानों के बिना अधूरी है धनतेरस की पूजा, छठवां वाला है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Updated: October 25, 2019 07:00 IST2019-10-25T07:00:15+5:302019-10-25T07:00:15+5:30

Dhanteras Puja Ki Samagri: धनतेरस के दिन खरीददारी करने का भी प्रचलन है। माना जाता है कि इस दिन नया सामान खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

Dhanteras 2019: importence things to do a Dhanteras puja, dhanteras puja ki samagri | Dhanteras 2019: इन 7 सामानों के बिना अधूरी है धनतेरस की पूजा, छठवां वाला है सबसे जरूरी

Dhanteras 2019: इन 7 सामानों के बिना अधूरी है धनतेरस की पूजा, छठवां वाला है सबसे जरूरी

Highlightsइस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को पड़ रहा है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी के साथ धन्वन्तरि की पूजा की जाती है

पूरे देश में आज धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। जहां एक ओर लोग मां लक्ष्मी को मनाने में लगे हैं तो वहीं दूसरे ओर लोग भगवान धनवंतरी और यमराज की पूजा भी हो रही है। इस पूजा में कुछ खास सामग्रियों का इस्तेमाल करके इसे और फलदायी बनाया जा सकता है। इस पूजा की तैयारियां लोगों ने शुरू कर दी है। 

धनतेरस के दिन खरीददारी करने का भी प्रचलन है। माना जाता है कि इस दिन नया सामान खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। ज्यादातर लोग इस दिन अपने घर में नए बर्तन और सोने चांदी की नयी चीजें खरीद कर लाते हैं। सिर्फ यही नहीं धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है। 

आइए बताते हैं हम उन सामग्रियों की लिस्ट जिनके बिना अधूरी है धनतेरस की पूजा 

1. कपूर

कपूर को पूजा की सामग्रियों में सबसे शुभ माना जाता है। इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर होती है।

2. पान का पत्ता

धनतेरस की पूजा सामग्री में सबसे जरूरी पान का पत्ता भी बताया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि पान के पत्ते में देवताओं का वास होता है।

3. दीपक

धनतेरस के दिन घरों में लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन अपने घरों में दीया जरूर जलाएं।

4. सुपारी

सुपारी को हिन्दू धर्म की पूजा में विशेष महत्व दिया गया है। सुपरी में इंद्रदेव, ब्रह्मदेव, वरुण देव और यमदेव का रूप होता है।

5. बताशा

बताया जाता है धनतेरस के दिन बताशे को पूजा में जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। ये बेहद शुभ माना जाता है। 

6. साबुत धनिया

साबुत धनिया, लक्ष्मी मां को बहुत पसंद होता है। मात्र 5 रुपये में साबुत धनिया मां लक्ष्मी पर चढ़ाकर आप उनकी कृपा पा सकते हैं।

7. खील

धनतेरस और दिवाली दोनों ही की पूजा में खील का खास महत्व है। इसे अपनी पूजा में शामिल करके अगले दिन इसे पोटली में रख अपने स्टोरी रूम में रख लें। इसे बेहद शुभ माना जाता है।

Web Title: Dhanteras 2019: importence things to do a Dhanteras puja, dhanteras puja ki samagri

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे