Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन चुपचाप करें ये 5 टोटके, बिना रुके होगी पैसों की बरसात
By मेघना वर्मा | Updated: October 25, 2019 09:27 IST2019-10-21T12:41:00+5:302019-10-25T09:27:13+5:30
Dhanteras Par Upay: दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाले धनतेरस को लेकर भी काफी मान्यताएं हैं।

Dhanteras 2019: धनतेरस के दिन चुपचाप करें ये 5 टोटके, बिना रुके होगी पैसों की बरसात
कार्तिक के महीने में त्योहारों की बाढ़ सी आ जाती है। इस महीनें को हिन्दू पुराणों में बेहद खास बताया गया है। इस महीनें में दिवाली जैसा शुभ पर्व भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन श्रीराम, लकांपति रावण का वध करके अयोध्या वापिस आए थे। इसी वजह से लोगों ने इस दिन अपने घरों में दीये जलाए थे। तभी से दिवाली का ये पावन पर्व हर साल मनाया जाता है।
दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाले धनतेरस को लेकर भी काफी मान्यताएं हैं। इस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाया जाना है। माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे। इसीलिए इस दिन धन्वन्तरि देव की उपासना भी की जाती है।
धनतेसर के दिन बहुत से लोग भगवान धन्वन्तरि की पूजा करते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बहुत से उपाय भी करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें धनतेरस के दिन करके आप लक्ष्मी की ध्यान अपने ऊपर खींच सकते हैं। आइए आपको बताते हैं धनतेरस पर किए जाने वाले कुछ उपाय
1. 21 अक्षत चावल का उपाय
धनतेरस की रात लक्ष्मी बीजों से अभिमंत्रित किए 21 अक्षत के चावल को लाल पोटली में बांधकर उसका लक्ष्मी-कुबेर के साथ पूजन करें। इसके बाद उसे अपनी तिजोरी में सबसे पीछे रख लें। मान्यता है कि ऐसा करनें से आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
2. करें सूक्त का पाठ
धनतेरस के दिन से भाई दूज की रात तक ग्यारह पीली कौड़ियां लाल रंग के कपड़े में रख कर सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से इसके बाद इन कौड़ियों को धन के साथ रखें। ऐसा करने से आपको फायदा अवश्य होगा।
3. जलाएं 13 दीपक
धनतेरस की शाम को 13 दीपक जलाएं और उसके पात 13 कौड़ियों को रखें। आधी रात को कौड़ियों को घर के किसी कोने में गाड़ दें। ध्यान रखें की इस चीज को कोई दूसरा ना देखे। मान्यता है कि ऐसा करने से आपको अचानक धन का लाभ होगा।
4. करें इस मंत्र का जाप
धनतेरस के दिन पांच गोमती चक्र पर केसर और चंदन से श्री ह्वीं श्री लिखें। इससे लक्ष्मी की पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आप पर लक्ष्मी जी की कृपा होती है। गोमती चक्र को हिन्दू मान्यता में काफी पवित्र माना जाता है।
5. चढ़ाएं लौंग
अगर आपके पास धन की कमी है तो आप धनतेरस के दिन रोज माता की लक्ष्मी को लौंग का एक जोड़ा यानी दो लौंग जरूर चढ़ाएं। ध्यान रहे कि लौंग टूटी ना हो वो खड़ी लौंग होनी चाहिए।

