लाइव न्यूज़ :

धनतेरस 2018: इस धनतेरस भूलकर भी ना खरीदें ये 5 चीजें, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

By मेघना वर्मा | Updated: October 30, 2018 12:39 IST

हिन्दू मान्यताओं में वैसे भी काले रंग को अशुभ बताया गया है। यही कारण है कि धनतेरस पर किसी भी तरह का काला सामान ना खरीदे फिर चाहे वो कपड़ा ही क्यूं ना हो।

Open in App

हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा पर्व दिवाली इस साल 7 नवंबर को देश भर में मनाई जाएगी। खुशियों और उल्लास के इस पर्व  से पहले धनतेरस के दिन को भी बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर पर कुछ नया सामान खरीदना शुभ होता है। यही कारण है कि धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी और बर्तन समेत कई नयी चीजें खरीदते हैं। 

धमतेरस पर खरीदने वाली कुछ ऐसी ही चीजें हैं जिन्हें खरीदना शुभ नहीं बल्कि अशुभ माना जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सामान के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भूलकर भी आप धनतेरस के दिन ना खरीदें। मान्यता है कि इन चीजों को खरीदने से घर में सौभाग्य के बजाए दुर्भाग्य आता है। आप भी जानें कौन सी हैं वो चीजें। 

लोहा या लोहे का कोई सामान

दिवाली के दिन घर में सोने और चांदी का सामान लाएं ना की लोहे का। बहुत से लोग धनतेरस के दिन घर के लिए नए बर्तन बी खरीदते हैं तो अच्छी तरह जांच लें कि उस बर्तन में लोहे की कोई चीज ना हो। अगर कुछ लोहे का लेना ही है तो धनतेरस के एक दिन पहले लोहे का बर्तन ले लें। 

काले रंग की वस्तुएं

हिन्दू मान्यताओं में वैसे भी काले रंग को अशुभ बताया गया है। यही कारण है कि धनतेरस पर किसी भी तरह का काला सामान ना खरीदे फिर चाहे वो कपड़ा ही क्यूं ना हो। इसके बजाए आप लाल या पीले रंग का कपड़ा या सामान ले सकते हैं। इन्हें शुभ माना जाता है। 

धारदार हथियार

धनतेरस के दिन चाकू, कैंची या ऐसे ही कोई धारदार चीजें खरीदने से बचें। इन सभी को किसी शुभ मुहूर्त या शुभ समय में खरीदना दुर्भाग्य की निशानी माना जाता है तो धनतेरस के दिनन भूलकर भी ये चीजें ना खरीदें। 

नकली सोना

बहुत से लोग धनतेरस के दिन सोना खरीदते। सोना खरीदना शुभ भी माना जाता है लेकिन कोशिश करें कि हमेशा असली और सही सोना ही खरीदें। बहुत से लोग पैसे बचाने के चक्कर में नकली सोना खरीद लाते हैं। ये भी भाग्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता। 

तेल

धनतेरस और दिवाली दोनों ही रोशनी का त्योहार माना जाता है। दोनों ही दिन घर में दीए जलाए जाते हैं। ये दीए देशी घी के हों तो ज्यादा अच्छे। धनतेरस के दिन तेल खरीदना भी अशुभ माना जाता है। इसलिए दिवाली से चार-पांच दिन पहले ही तेल खरीद कर रख लें। 

टॅग्स :दिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल