लाइव न्यूज़ :

Devshayani Ekadashi 2019: देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु क्यों 4 महीने के लिए निद्रा में चले जाते हैं, जानिए कथा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2019 08:04 IST

क्या आप जानते हैं हरिशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु आखिर क्यों निद्रा में चले जाते हैं? इसके पीछे की पौराणिक कथा क्या है? देवशयनी एकादशी इस साल 11 जुलाई को रात 3.08 बजे से 12 जुलाई की रात 1.55 मिनट तक रहेगा।

Open in App
ठळक मुद्देमान्यता है कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए निद्रा में चले जाते हैंदेवशयनी एकादशी से अगले चार महीने तक सभी मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैंइस साल देवशयनी एकादशी का व्रत 12 जुलाई को पड़ रहा है

भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रतों में से देवशयनी एकादशी का बहुत महत्व है। हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को हरिशयनी एकादशी भी कहते हैं। इस साल एकादशी का ये व्रत 12 जुलाई को पड़ रहा है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से इस जगत के पालनहार भगवान विष्णु पाताल लोक में निद्रा में चले जाते हैं। इस वजह से इस दिन के बाद अगले चार महीने के लिए सभी मांगलिक कार्य बंद कर दिये जाते हैं।

आषाढ़ मास से कार्तिक तक चार मास चतुर्मास कहे जाते हैं। कार्तिक मास में पड़ने देवउठनी एकादशी के बाद एक बार फिर मंगल कार्य शुरू कर दिये जाते हैं। वैसे, क्या आप जानते हैं हरिशयनी एकादशी के बाद भगवान विष्णु आखिर क्यों निद्रा में चले जाते हैं? इसके पीछे की पौराणिक कथा क्या है? बता दें कि देवशयनी एकादशी इस साल 11 जुलाई को रात 3.08 बजे से 12 जुलाई की रात 1.55 मिनट तक रहेगा। इस दौरान प्रदोष काल शाम 5.30 से 7.30 तक होगा। साधक व्रत का पारण 13 जुलाई को सूर्योदय के बाद कर सकेंगे। शास्त्रों में देवशयनी एकादशी को सौभाग्य प्रदान करने वाली एकादशी बताया गया है। 

Devshayani Ekadashi 2019: देवशयनी एकादशी से जुड़ी पौराणिक कथा

कथा के अनुसार एक समय की बात है दैत्यराज बलि का पूरे जगत पर कब्जा था। इससे सभी देवता परेशान थे। हालांकि, दैत्यराज बलि के साथ एक अच्छी बात ये थी वह बहुत बड़ा दानी था और कोई भी उसके द्वार से खाली हाथ नहीं लौटता था। एक समय बलि यज्ञ और पूजा में लीन था तभी भगवान विष्णु वामन अवतार में उसके द्वार आये। बलि ने उनसे दान के लिए कुछ मांगने को कहा। इस पर वामन अवतार लिए भगवान विष्णु ने तीन पग भूमि दान में मांग ली।

बलि को अचरज हुआ कि भला तीन पग भूमि से क्या होगा। उसने एक बार फिर कुछ और दान मांगने के लिए कहा। वामन अवतार लिए भगवान ने फिर वही तीन पग भूमि की बात दोहराई। राजा बलि ये तीन पग भूमि देने के लिए तैयार हो गया। हालांकि, उसके आश्चर्य की सीमा न रही जब उनके सामने ब्राह्मण ने पहले पग में संपूर्ण पृथ्वी और आकाश सहित सभी दिशाओं को नाप लिया। इसके बाद अगले पग में भगवान ने संपूर्ण स्वर्ग लोक को ले लिया और फिर पूछा तीसरा पग वे कहां रखें।

दैत्यराज बलि ये देख समझ गया कि ये भगवान विष्णु की कोई लीला है। उसने हाथ जोड़कर अपने आप को भगवान के सामने समर्पित किया और अपने सिर में उन्हें अपना पैर रखने को कहा। यह देख भगवान विष्णु बेहद खुश हुए और बलि को पाताल रोक का राजा घोषित करते हुए वर मांगने को कहा।

इसके बाद बलि ने भगवान विष्णु को उनके महल में निवास करने का आग्रह किया। बलि की भक्ति को देखते हुए भगवान ने यह वरदान दिया कि वे चार मास तक राजा बलि के महल में वास करेंगे। मान्यता है कि तभी से भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से देवप्रबोधिनी एकादशी तक पाताल लोक में दैत्यराज बलि के महल में निवास करते हैं। 

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णु
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू होगा होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें क्या न करें

पूजा पाठFebruary Calendar 2026: महाशिवरात्रि, सूर्यग्रहण, होलाष्टक..., फरवरी में तीज-त्योहार की पूरी लिस्ट देखें

पूजा पाठJanuary 2026 Vrat-Tyohar List: इस माह लोहड़ी, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी समेत आएंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल