लाइव न्यूज़ :

Dev Deepawali 2019: कब है देव दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

By मेघना वर्मा | Updated: November 1, 2019 16:14 IST

Dev Deepawali 2019: देव दीपावली को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन एक बार फिर से पूरी नगरी दीयों की जगमगाहट से रोशन हो जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली के बाद अब देव दीपावली की धूम देखने को मिलेगी।इसे देवों की दिवाली भी कहा जाता है।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का जश्न बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। खासकर वारणसी में इस त्योहार की अलग ही छठा देखने को मिलती है। देव दीपावली को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन एक बार फिर से पूरी नगरी दीयों की जगमगाहट से रोशन हो जाता है।

कब है देव दीपावली

इस साल देव दीपावली का शुभ पर्व 12 नवंबर क पड़ रहा है। देव दीपावली को देवों की दिवाली भी कहते हैं। माना जाता है कि जिस प्रकार इंसान दिवाली पर दीये जलाता है उसी प्रकार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता भी दीये जलाकर दीपावली मनाते हैं। इसीलिए इसका नाम देव दीपावली रखा गया है।

देव दीपावली का शुभ मुहूर्त

देव दीपावली 2019 तिथि- 12 नवंबर 2019शुभ मुहूर्त

देव दीपावली प्रदोष काल शुभ मुहूर्त - शाम 5 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- शाम 6 बजकर 2 मिनट से (11 नवंबर 2019) पूर्णिमा तिथि समाप्त - अगले दिन शाम 7 बजकर 4 मिनट तक (12 नवंबर 2019)

क्या है देव दीपावली का महत्व

पुरानी मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के असुर का वध किया था। दरअसल त्रिपुरासुर ने ब्रह्मा जी से वरदान पाकर तीनों लोकों पर अपना आधिपत्य कर लिया था। सिर्फ यही नहीं साधारण लोगों के साथ वो देवताओं को भी परेशान करने लगा था। 

इसी से तंग आकर सभी देवता भगवान शिव के पास इसका समाधान मांगने गए थे। शिव ने देवताओं की विनती पर त्रिपुरासुर से युद्ध किया और उसका अंत कर दिया। देव दीपावली की पूजा-अर्चना को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन भी लोग अपने घरों और पवित्र नदी के घाटों पर दीया जलाते हैं।

टॅग्स :देव दीपावलीहिंदू त्योहारत्योहारपूजा पाठधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल