Dev Deepawali 2019: कब है देव दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

By मेघना वर्मा | Published: November 1, 2019 04:14 PM2019-11-01T16:14:50+5:302019-11-01T16:14:50+5:30

Dev Deepawali 2019: देव दीपावली को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन एक बार फिर से पूरी नगरी दीयों की जगमगाहट से रोशन हो जाता है।

Dev Deepawali 2019: Know the date, time, shubh muhurat and significance in hindi | Dev Deepawali 2019: कब है देव दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

Dev Deepawali 2019: कब है देव दीपावली, जानें शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

Highlightsदिवाली के बाद अब देव दीपावली की धूम देखने को मिलेगी।इसे देवों की दिवाली भी कहा जाता है।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली का जश्न बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। खासकर वारणसी में इस त्योहार की अलग ही छठा देखने को मिलती है। देव दीपावली को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। इस दिन एक बार फिर से पूरी नगरी दीयों की जगमगाहट से रोशन हो जाता है।

कब है देव दीपावली

इस साल देव दीपावली का शुभ पर्व 12 नवंबर क पड़ रहा है। देव दीपावली को देवों की दिवाली भी कहते हैं। माना जाता है कि जिस प्रकार इंसान दिवाली पर दीये जलाता है उसी प्रकार कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता भी दीये जलाकर दीपावली मनाते हैं। इसीलिए इसका नाम देव दीपावली रखा गया है।

देव दीपावली का शुभ मुहूर्त

देव दीपावली 2019 तिथि- 12 नवंबर 2019
शुभ मुहूर्त


देव दीपावली प्रदोष काल शुभ मुहूर्त - शाम 5 बजकर 11 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक 
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- शाम 6 बजकर 2 मिनट से (11 नवंबर 2019) 
पूर्णिमा तिथि समाप्त - अगले दिन शाम 7 बजकर 4 मिनट तक (12 नवंबर 2019)

क्या है देव दीपावली का महत्व

पुरानी मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नाम के असुर का वध किया था। दरअसल त्रिपुरासुर ने ब्रह्मा जी से वरदान पाकर तीनों लोकों पर अपना आधिपत्य कर लिया था। सिर्फ यही नहीं साधारण लोगों के साथ वो देवताओं को भी परेशान करने लगा था। 

इसी से तंग आकर सभी देवता भगवान शिव के पास इसका समाधान मांगने गए थे। शिव ने देवताओं की विनती पर त्रिपुरासुर से युद्ध किया और उसका अंत कर दिया। देव दीपावली की पूजा-अर्चना को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन भी लोग अपने घरों और पवित्र नदी के घाटों पर दीया जलाते हैं।

English summary :
The celebration of Dev Diwali is celebrated on a large scale on the full moon of Kartik month which is on Kartik Purnima. Especially in Varanasi, this festival celebrate with enthusiasm. Dev also knows Deepavali as Tripuri Poornima.


Web Title: Dev Deepawali 2019: Know the date, time, shubh muhurat and significance in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे