इन मंत्रों के जाप से जीवन में आएगी खुशी, बन जाएंगे बिगड़े काम
By गुणातीत ओझा | Updated: June 10, 2020 16:32 IST2020-06-10T12:55:39+5:302020-06-10T16:32:16+5:30
यदि आप चाहते हैं कि आपका हर दिन मंगलमयी और शुभ हो तो आपको उस दिन के अनुसार आसान और अचूक उपाय आजमाने चाहिए। हर दिन सफलता, प्रगति और शुभता चाहते हैं तो प्रस्तुत है कुछ खास ज्योतिष उपाय, दिन के अनुसार...

दिन की अच्छी शुरुआत को लिए रोज करें ये काम।
दिन की शुरुआत ही लोग इस कामना के साथ करते हैं कि उनका आज का दिन शुभ जाए। अगर आप आस्था में विश्वास रखते हैं तो ऐसा संभव भी है। आपको सोमवार से लेकर रविवार तक दिन के अनुसार ज्योतिष उपाय आजमाने होंगे। आइये आपको बताते हैं दिन की अच्छी शुरुआत के लिए क्या हैं ज्योतिष उपाय..
सोमवार
पूजा- शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। कार्य के लिए घर से निकलने के पहले दूध या पानी पी लें।
मंत्र- ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। सफेद रूमाल साथ रखें।
मंगलवार
पूजा- हनुमान मंदिर जाएं। हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं। घर से निकलने से पहले शहद का सेवन करें।
मंत्र- ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: मंत्र बोल कर प्रस्थान करें। लाल वस्त्र पहनें या लाल कपड़ा साथ रखें।
बुधवार
पूजा- गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें। गणपतिजी को गुड़-धनिया का भोग लगाएं। घर से सौंफ खा कर निकलें।
मंत्र- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम: मंत्र का जप करें। हरे रंग के वस्त्र पहनें या हरा रूमाल साथ रखें।
गुरुवार
पूजा- भगवान विष्णु के मंदिर जाएं। श्रीहरि को पीले फूल अर्पित करें।
मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवे नम: मंत्र का जप करें। पीले रंग की कोई मिठाई खाकर घर से निकलें। पीले वस्त्र पहनें या पीला रूमाल साथ रखें।
शुक्रवार
पूजा- सफलता के लिए लक्ष्मीजी को लाल फूल अर्पित करें।
मंत्र- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जप करें। घर से निकलने से पहले दही का सेवन करें। सफेद रंग की ड्रेस पहनें या सफेद रूमाल साथ रखें।
शनिवार
पूजा- हनुमान मंदिर जाएं। हनुमानजी को बना हुआ पान और लाल फूल चढ़ाएं।
मंत्र- ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: मंत्र जप कर घर से निकलें। तिल का सेवन करें। नीले वस्त्र पहनें या नीला रूमाल साथ रखकर प्रस्थान करें।
रविवार
पूजा-सूर्य देव को जल व लाल फूल चढ़ाएं।
मंत्र- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रौं स: सूर्याय नम: मंत्र जप करें। गुड़ का सेवन करें। लाल रंग की ड्रेस पहनें या लाल रूमाल रखें।

