18 December Rashifal: सिंह जातकों को आज वाणी और क्रोध पर संयम रखने की जरूरत, पढ़ें दूसरी राशियों का भी हाल

By विनीत कुमार | Updated: December 18, 2020 07:09 IST2020-12-17T15:44:33+5:302020-12-18T07:09:59+5:30

Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की ये चतुर्थी तिथि है। पढ़ें आज 18 दिसंबर का राशिफल क्या कहता है।

daily horoscope today 18 december 2020 friday aaj ka rashifal in hindi all zodiac sign | 18 December Rashifal: सिंह जातकों को आज वाणी और क्रोध पर संयम रखने की जरूरत, पढ़ें दूसरी राशियों का भी हाल

आज का राशिफल: पढ़ें 18 दिसंबर का राशिफल

Highlightsसिंह जातकों के दैनिक कार्यों में विध्न रहेगा, धैर्य बनाए रखने की है जरूरतधनु जातकों के लिए रहने वाला है आज का दिन अच्छा, कुछ फैसलों को लेने में रहेगा असमंजसमकर राशि के जात आज किसी भी कलह और वाद-विवाद से दूर रहें, खर्च की भी रहेगी अधिकता

मेष: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार का हर काम में सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। काम का दबाव रह सकता है। माता से लाभ की संभावना है।

वृषभ: आज अनचाहे खर्च से परेशान रह सकते हैं। दिन मिलाजुला रहने वाला है। काम को लेकर थोड़े परेशान होंगे। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम है। पेट संबंधी रोग परेशानी पैदा कर सकते हैं। व्यापार में जरूर लाभ की संभावना है।

मिथुन: आपके लिए दिन व्यस्त रहने वाला है। भाग्य साथ होगा। क्रोध और वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। धन खर्च अधिक होगा और इससे मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं।

कर्क: आज का दिन रोमांचक और व्यस्त रह सकता है। जीवनशैली का आनंद लेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह: आज आपको वाणी में संयम बरतने जरूरत है। दैनिक कार्यों में विध्न रहेगा। इससे परेशानी बढ़ सकती है। अधिक परिश्रम के बाद भी मन मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से हताशा का अनुभव हो सकता है। पिता की चिंता बनी रहेगी।

कन्या: आपके कार्य आज आसानी से सरलता से पूर्ण होंगे। कार्यालय में प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। प्रोमोशन के मौके बन रहे हैं। गृहस्थजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा।

तुला: बिजनेस के संबंध में आज अहम फैसले लेंगे। पुराने मित्रों से भेंट होगी और उनके पीछे पैसे खर्च होंगे। विवाह के इच्छुक जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक: आज आप पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे। किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। मित्रों व स्वजनों से भेंट हो सकती है। किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं।

धनु: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वैसे कुछ फैसलों को लेने में असमंजस रह सकता है। मन में व्यग्रता रहेगी। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखें। कार्यभार भी बढ़ सकता है। 

मकर: आज किसी भी कलह और वाद-विवाद से दूर रहें। आकस्मिक खर्च की संभावना बन रही है। छात्रों को पढ़ाई में बाधा आएंगी। पेट से सम्बंधित पीड़ा हो सकती है। कहीं पैसे आज निवेश करने से बचें।

कुंभ: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। संपत्ति विवाद को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों से मनमुटाव होगा। क्रोध पर संयम रखें।

मीन: दिन आपके लिए बहुत शुभ नहीं है। मानसिक व्यग्रता रहेगी। धन और कीर्ति की हानि की आशंका है। निकट के संबंधियों के साथ झगड़े या विवाद की आशंका है। इसलिए विवादों से आज दूर रहने की कोशिश करें।

Web Title: daily horoscope today 18 december 2020 friday aaj ka rashifal in hindi all zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे