लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बीच खुल गए सभी धार्मिक स्थल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पहली पूजा- दर्शन के लिए इन बातों का रखना होगा ध्यान

By मेघना वर्मा | Updated: June 8, 2020 08:23 IST

आज यानी 8 जून से देश भर के ज्यादातर धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिल गई है। मां वैष्णों देवी और मथुरा-वृंदावन के मंदिर नहीं खोलें गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है।सिर्फ धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि देश भर में मॉल और रेस्टरोरेंट भी खोले जाने हैं।

भारत में कोरोना केस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना औसतन हजारों मामले नए सामने आ रहे हैं। इसी बीच सरकार ने नई गाइडलाइंस के साथ देश के कई हिस्सों में धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी है। एक जून से सरकार ने देश में लॉकडाउन 5.0 यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी। इसी फेज में आज से यानी 8 जून से देश के कई हिस्सों में धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। 

राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीते कई दिनों में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद मंदिरों को खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके चलते ही मदिरों में सुबह से लोग दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। वहीं गोरखपुर के भी सभी धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सवेरे गोरखपुर मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

वहीं दिल्ली के जामा मस्जिद को फिर से खोला जाएगा। गृह मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी है। लोग आज से ही मस्जिदों में नमाज पढ़ने जा सकेंगे। कोविड-19 को देखते हुए कुछ नियम भी बनाए गए हैं जिनको ध्यान में रखते हुए ही आप मंदिर या मस्जिद के अंदर प्रार्थना कर पाएंगे। 

बैंगलूर के श्री गोडा गणपति मंदिर के बाहर भी भक्तों की भीड़ देखी गई। कर्नाटक की इस मंदिर के बाहर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए। 

वहीं दिल्ली के झंडेवालान मंदिर, बंगला साहिब गुरुद्वारा, और चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भी लोग दर्शन के लिए आए। दिल्ली के ही कालका जी मंदिर में भी भगवान के दर्शन के लिए लोग दिखाई दिए। महीनों बाद धार्मिक स्थलों को खोले जाने पर  लोग यहां दर्शन को आ रहे हैं। 

वहीं लखनऊ के ईदगाह मस्जिद में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने नमाज अदा की। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार लोगों की पहले थर्मल जांच की गई इसके बाद उन्हें अंदर आने की अनुमति मिली। नमाज अदा करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

इन नियमों का सख्ती से करना होगा पालनभले ही आज से सभी धार्मिक स्थल खुल गए हों मगर आपको मंदिर में प्रवेश के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होगा...

एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी बनाकर रखनामास्क है अनिवार्यसैनिटाइज़र भी जरूरीआरोग्य सेतु ऐपसाबुन से हाथ धोने का इंतजामजूते-चप्पल गाड़ी में ही उतारने होंगेप्रार्थना/इबादत के लिए घर से चटाई लाएंमूर्ति-किताब छूने पर मनाही, प्रसाद वितरण पर रोकभजन-कीर्तन का सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा

टॅग्स :योगी आदित्यनाथपूजा पाठकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद