लाइव न्यूज़ :

Christmas 2019: 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, जानिए इसके पीछे की वजह

By मेघना वर्मा | Updated: December 5, 2019 15:14 IST

क्रिसमस के 7 दिन बाद से ही नए साल का आगाज होता है। ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह या जीसस क्राइस्ट को ईश्वर का पुत्र मानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जिसे दुनिया भर में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है।इस पर्व की सबसे खास बात ये है कि इसे ईसाई धर्म के साथ सभी धर्म के लोग मनाते हैं।

दिसंबर का महीना शुरू होते ही पूरा विश्व क्रिसमस की तैयारियों में लग जाता है। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस या बड़ा दिन का त्योहार मनाया जाता है। ईसाई धर्म के इस सबसे बड़े त्योहार की तैयारियां इस समय शुरू हो चुकी है। खुशियों से भरे इस फेस्टिवल को पूरे दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है। 

क्रिसमस ट्री से सजे लोगों के घरों में रंग-बिरंगी लाइट और डेकोरेटिव आइटम्स भी देखने को मिल जाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि केक, कैंडिल और कैंडिज के इस फेस्टिवल को 25 दिसंबर के दिन ही क्यों मनाया जाता है। आइए हम बताते हैं आपको। 

25 दिसंबर को क्यों मनाते हैं क्रिसमस

क्रिसमस के 7 दिन बाद से ही नए साल का आगाज होता है। ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह या जीसस क्राइस्ट को ईश्वर का पुत्र मानते हैं। हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हलांकि इस बात की पुष्टि बाइबल में नहीं मिलती की ईसा मसीह का जन्म 25 दिसंबर को ही हुआ था। 

दरअसल शुरुआती दौर में ईसा मसीह के जन्म दिवस को लेकर ईसाई समुदाय के बीच काफी मदभेद भी था। किसी को ईसा मसीह के जन्म की तिथि के बारे में कुछ नहीं पता था। वहीं 336 ईसा पहले ईसाई रोमन सम्राट के समय पहली बार 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया गया था। इसके बाद पोप जुलियन से आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा कर दी कि ईसा मसीह के जन्मदिवस को 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा। बस तभी से 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म के दिवस के तौर पर क्रिसमस डे मनाया जाता है। 

क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जिसे दुनिया भर में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व की सबसे खास बात ये है कि इसे ईसाई धर्म के साथ सभी धर्म के लोग मनाते हैं। लोग इस दिन पर एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं और प्रेयर भी करते हैं। 

टॅग्स :क्रिसमसत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठRam Navami 2026: दक्षिण भारत में कैसे मनाया जाता है राम नवमी का पर्व? जानें परंपरा और इसका आध्यात्मिक महत्व

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

कारोबारShare Market Holiday: गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिन क्या बंद रहेंगे शेयर बाजार? यहां पढ़ें छुट्टियों की पूरी और सटीक लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद