लाइव न्यूज़ :

देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा है छठ, राजधानी में बच्चों के स्कूल बंद

By मेघना वर्मा | Updated: November 13, 2018 09:49 IST

रांची में कई ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया है। इस डाइवर्जन के अनुसार शहर में आज यानी 13 और 14 नवंबर को भारी गाड़ी का प्रवेश करना मना होगा।

Open in App

देशभर में मंगलवार यानी आज के दिन छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। 11 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस त्योहार का रंग देश भर में देखने का मिल रहा है। सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं बल्कि बिहार से लेकर मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में भी छठ का पर्व मनाया जा रहा है। 

दो दिन का निर्जला उपवास रखकर महिलाएं अपने परिवार की सुख-शांति के लिए छठी मैया से प्रार्थना करती हैं। सूर्य की उपासना का इस छठ पर्व में खासा महत्व है। दो बार अर्घ्य देने के बाद ही इस व्रत को पूरा माना जाता है। 

छठ पर्व में व्रत और पूजा दोनों का खासा महत्व है। इस छठ पर्व को मनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह से तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। 

देश की राजधानी दिल्ली में जहां छठ के दिन ट्रैफिक को नियंत्रित किया गया है वहीं सभी स्कूल इस पर्व के लिए बंद कर दिये गए हैं। यमुना घाट के किनारे अर्घ्य के लिए सारे इंताजाम हो चुके हैं। साथ ही कड़ी सुरक्षा भी तैनात की गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी ना हो सके।

 

छठ पर्व के मौके पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। आपाधापी और भगदड़ की स्थिति से बचने के लिए प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। 

 

वहीं मुंबई में छठ के इस पर्व के लिए जुहू बीच को चुना गया है। वहां छठ का व्रत कर रही महिलाएं जुहू बीच पर सूर्य देव को अर्घ्य देंगी। इसके लिए छठ के दो दिन पहले से ही बीच पर सभी इंतजाम कर दिए गए हैं।   

 

एक रिपोर्ट के अनुसार रांची में कई ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया है। इस डाइवर्जन के अनुसार शहर में आज यानी 13 और 14 नवंबर को भारी गाड़ी का प्रवेश करना मना होगा। खासकर उस रास्ते पर जो घाट की ओर जाता होगा। सिर्फ यही नहीं देश के कई छोटे-बड़े शहरों में भी छठ के इस पर्व की तैयारी जोरो पर हैं।  

टॅग्स :छठ पूजाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल