लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja 2019: सोनिया, प्रियंका और राहुल गांधी समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दी छठ की शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: November 2, 2019 10:32 IST

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को लोगों को छठ की शुभकामनाएं दीं। सोनिया गांधी ने एक बयान जारी कर लोक आस्था और प्रकृति आराधना के महापर्व छठ पूजा पर शुभकामनाएं दीं और सभी व्रतियों के प्रति विशेष श्रद्धा व्यक्त करते हुए कामना की कि भगवान सूर्य और छठी मैया सबको सुख, शांति, स्वास्थ्य, संपत्ति और संवर्धन प्रदान करेंगे।

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ''लोक आस्था और प्रकृति पूजा का महापर्व छठ की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान सूर्य अपनी ऊर्जा से आप के समस्त परिवार को नयी खुशियां प्रदान करें। यह पर्व हमें प्रकृति और नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने की भी प्रेरणा देता है।"

प्रियंका ने ट्वीट किया, “सोना सटकुनिया हो दीनानाथ”...। प्रकृति और लोक रंग में आस्था के प्रतीक पर्व छठ की आप सबको ढेरों शुभकामनाएं। छठ पर्व हम सभी को ठेकुआ की मिठास समाज में फैलाने और प्रकृति को बचाने की प्रेरणा दे। जय छठी मैया।"

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर कहा, ''सूर्य उपासना के महा पर्व छठ पूजा के अवसर पर आपको बधाई और शुभकामनाएं। सभी छठ व्रतियों को नमन । लोकआस्था के सबसे बड़े त्योहार पर लोग पूरी निष्ठा और पवित्रता से डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देते हैं। भगवान सूर्य और छठी माता सबका कल्याण करें।"

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की अशेष शुभकामनाएँ । भगवान भास्कर सबकी मनोकामना पूर्ण करें।'' कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी छठ की शुभकामनाएं दीं। 

टॅग्स :छठ पूजासोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधीपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल