Chhath Puja 2019: छठ पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 5 फल, तीसरा वाला है सबसे जरूरी

By मेघना वर्मा | Published: October 31, 2019 09:48 AM2019-10-31T09:48:07+5:302019-10-31T09:48:07+5:30

छठ के पहले दिन यानी नहाय खाय में भक्त गंगा या किसी पवित्र नदीं में स्नान करते हैं। इसके बाद अपने लिए पूरा खाना तैयार करते हैं। लौकी-भात और चना की दाल खाते हैं।

Chhath Puja 2019: put these 5 fruits of chhathi maiyya in your prasad thali | Chhath Puja 2019: छठ पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 5 फल, तीसरा वाला है सबसे जरूरी

Chhath Puja 2019: छठ पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 5 फल, तीसरा वाला है सबसे जरूरी

Highlightsदेश भर में आज छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है।छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा में उनके मनपंसद चीजों को चढ़ाते हैं।

देश भर में छठ का महापर्व शुरू हो चुका है। आज नहाय खाय के साथ छठ की शुरूआत हो चुकी है। छठी मैया को प्रसन्न करने के लिए लोग पूजा में उनके मनपंसद चीजों को चढ़ाते हैं। अगर आप भी इस छठ छठी मैया का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपकी पूजा की थाली में कुछ विशेष फल अवश्य होने चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वो फल जो आपको इस छठ जरूर चढ़ाने चाहिए।

छठ में छठी मैया को जरूर चढ़ाएं ये 5 फल

1. डाभ नींबू

डाभ नींबू साधारण नींबू से थोड़ा बड़े आकार का होता है। इसका स्वाद नींबू जैसा ही खट्टा होता है मगर इसके छिलके काफी मोटे होते हैं। इसके छिलके की वजह से कोई भी पक्षी इसे झूठा नहीं कर पाता। इसीलिए इसे छठी मईया को चढ़ाना शुभ माना जाता है।

2. सुपारी

सुपारी को भी छठी मईया पर चढ़ाया जाता है। इसके सख्त खोल की वजह से इसे भी कोई पक्षी झूठा नहीं कर पाता इसलिए इसे छठी मईया को चढ़ाया जाता है।

3. गन्ना

हिन्दू शास्त्रों में गन्ने को आनंद और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए छठ पर्व पर गन्ने को चढ़ाना शुभ माना जाता है। गन्ने की सख्त खोल की वजह से कोई पक्षी इसे झूठा नहीं कर सकता। इसलिए गन्ना चढ़ाना शुभ माना जाता है।

4. केला

कुछ लोग कच्चा केला तोड़कर उसे घर पर पका लेते हैं। ऐसा करने से केले की शुद्धता पर कोई आंच नहीं आती। कोई भी कीड़ा या पक्षी इसे झूठा नहीं कर पाता इसलिए केला का उपयोग छठ पूजा में किया जाता है।

5. सिंघाड़ा

आयुर्वेद में सिंघारा को रोगनाशक और शक्तिवर्धक माना जाता है। इस फल का आवरण भी मोटा होता है। और ये फल पानी में होता है। इसलिए इसे छठी मैया को चढ़ाया जाता है। 

Web Title: Chhath Puja 2019: put these 5 fruits of chhathi maiyya in your prasad thali

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे