लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja 2019: देशभर में उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हुआ महापर्व छठ

By मेघना वर्मा | Updated: November 3, 2019 11:41 IST

छठ पर्व पर चारों और छठी मईया के गीत भी सुनने को मिले। मान्यता है कि षष्ठी मां और सूर्य की उपासना करने से जातक को सौभाग्य व संतान की प्राप्ति होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदेशभर में आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ पर्व समाप्त हुआ।चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को हिन्दू धर्म के कुछ सबसे कठिन व्रत में गिना जाता है।

देशभर में आस्था का महापर्व छठ आज उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सम्पन्न हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत में व्रती 36 घंटे का कठिन व्रत करते हैं। इस साल 31 अक्टूबर को नहाय-खाय से शुरू हुआ ये पर्व आज सुबह (3 नवंबर) को भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद समाप्त हो गया है।

वैसे तो छठ पर्व की छटा पूरे देश में देखने को मिलती है लेकिन बिहार में इसका एक अलग ही रंग दिखता है। इस बार भी पटना समेत पूरे बिहार में रविवार की सुबर गंगा तटों और तालाबों पर उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया। बिहार के चर्चित सूर्यपीठों जैसे औरंगाबाद के देवस पटना जिले के उलार, पुण्यार्क मंदिर पंडारक में लाखों की तादाद में छठ व्रती ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

भागलपुर के बरारी, सी​ढ़ी घाट, बूढ़ानाथ मंदिर घाट, हनुमान घाट, बरारी पुल घाट, एसएम कॉलेज घाट, कुप्पाघाट घाट, खिरनी घाट, आदमपुर घाट, गोलाघाट, नाथनगर के अलावा सबौर, कहलगांव, सुल्तानगंज आदि गंगा तट पर लोग पहुंचे। इसके अलावा तालाबों, झीलों और कई स्थानों पर तालाब बनाकर लोग छठ व्रत की। वहीं, भागलपुर के बजैनी गांव में छठ काफी धूमधाम से मनाया गया।

पारंपरिक छठ गीतों ...कांच की बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए...मारबउ रे सुगवा धनुष से ...... होख न सुरुज देव सहइया... से पूरा शहर और सूबा भक्तिमय हो गया। धार्मिक मान्यता है कि छठ महापर्व में नहाए-खाए से पारण तक व्रतियों पर षष्ठी माता की कृपा बरसती है।

मान्यता है कि षष्ठी मां और सूर्य की उपासना करने से जातक को सौभाग्य व संतान की प्राप्ति होगी। स्कंद पुराण के अनुसार राजा प्रियव्रत ने भी यह व्रत रखा था। उन्हें कुष्ठ रोग हुआ था। सूर्य की उपासना से उन्हें इस रोग से मुक्ति मिल गई। तभी से सूर्य देव की उपासना की जाने लगी।

टॅग्स :छठ पूजापूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल