लाइव न्यूज़ :

Chhath Puja 2019: बिना अर्घ्य के अधूरी है छठ की पूजा, जानें भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के 5 बड़े फायदे

By मेघना वर्मा | Updated: November 2, 2019 07:35 IST

Third Day Of Chhath Puja: नहाय-खाय से शुरू होने वाले इस व्रत में खरना और सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही ये व्रत खत्म होता है।

Open in App
ठळक मुद्देछठ के तीसरे दिन सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।छठ पर्व को देश भर में बड़ी आस्था के साथ मनाया जा रहा है।

देशभर में छठ का महापर्व पूरी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। विशेषकर बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ की धूम देखने को मिलती है। तीन दिनों तक चलने वाले इस व्रत में सूर्य देव और छठी माई की पूजा की जाती है। आज (2 नवंबर) यानी छठ के तीसरे दिन सूरज को अर्घ्य देने की प्रथा होती है। छठ को सुहाग की रक्षा के लिए भी महिलाएं रहती हैं। 

इस व्रत में महिलाएं पूजा के समय नाक से लेकर मांग तक का लंबा सा सिंदूर लगाती हैं। नहाय-खाय से शुरू होने वाले इस व्रत में खरना और सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही ये व्रत खत्म होता है। मगर क्या आप जानते हैं छठ पर अर्घ्य देने का भी अपना एक अलग फायदा होता है। आईए हम बताते हैं आपको छठ पर सूर्य को अर्घ्य देने का क्या फायदा होता है।

छठ पर सूर्य को अर्घ्य देने के फायदे

1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य का प्रभाव सबसे अधिक माना जाता है। विजय और प्रतिष्ठा के लिए लोग सूर्य की उपासना करते हैं। छठ पर सूर्य की उपासना आपको कई मायने में फायदा पहुंचा सकती है।

2. सूर्य देव को शासन या सत्ता का ग्रह भी कहा जाता है। आप नौकरी करते हैं या किसी भी काम में तरक्की चाहते हैं तो सूर्य देव की उपासना से आपको फायदा मिलेगा। 

3. सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

4. व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य, ज्ञान और बुद्धि के लिए सूर्य की पूजा करनी चाहिए और उनको अर्घ्य देना चाहिए।

5. सूर्य को हमेशा तांबे के पात्र से ही जल का अर्घ्य देना चाहिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।

6. आत्मविश्वास कमजोर है और आप आलसी हैं तो आपको सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए। 

इस साल छठ पर्व का शुभ मुहूर्त

छठ पूजा का कैलेंडरछठ पूजा नहाय-खाए (31 अक्टूबर)खरना का दिन (1 नवम्बर)छठ पूजा संध्या अर्घ्य का दिन (2 नवम्बर)

उषा अर्घ्य का दिन (3 नवम्बर)

पूजा के लिए शुभ मुहूर्त-

पूजा का दिन- 2 नवंबर, शनिवार

पूजा के दिन सूर्योदय का शुभ मुहूर्त- 06:33

छठ पूजा के दिन सूर्यास्त का शुभ मुहूर्त- 17:35

षष्ठी तिथि आरंभ- 00:51 (2 नवंबर 2019)

षष्ठी तिथि समाप्त- 01:31 (3 नवंबर 2019)

टॅग्स :छठ पूजापूजा पाठहिंदू त्योहारत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल