लाइव न्यूज़ :

छठ पूजा 2018: इन 5 भोजपुरी भजनों और गीतों के बिना अधूरी है छठ पूजा

By मेघना वर्मा | Updated: November 13, 2018 12:13 IST

छठ पूजा शुरू होने से लेकर अंतिम दिन तक इसके गीत घरों में बजते हैं और पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है।

Open in App

देश भर में छठ का पर्व पूरे धूम से मनाया जा रहा है। सिर्फ उत्तर भारत और बिहार के ही नहीं बल्कि देश के कई अन्य राज्यों में छठ का ये त्योहार मनाया जा रहा है। इस पूजा में सुहागिनें अपने परिवार के लिए तीन दिन का कठिन उपवास रखती हैं और  भगवान सूर्य की पूजा करती हैं। छठ के इसी पर्व पर मां छठी के ऊपर कई गाने और भजन बनाए गए हैं। 

छठ के मौके पर यू-ट्यूब पर मइया से जुड़े कई गाने ट्रेंड भी कर रहे हैं। छठ पूजा शुरू होने से लेकर अंतिम दिन तक इसके गीत घरों में बजते हैं और पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। इन गीतों में छठी मईया के गुण भी होते हैं और सूर्य देव से की गई प्रार्थना भी। ज्यादातर ये गीत भोजपुरी, मैथिली, मगही भाषा में होते हैं। आज हम आपको छठी मईया के ऐसे ही 5 गानें बताने जा रहे हैं। जिनके बिना आपकी छठ पूजा अधूरी हो जाएगी। अगर आप छठ पूजा को समझना है तो आपको इन गानों को जरूर सुनना चाहिए।

1. हो दीनानाथ

श्रद्धा सिन्हा का 2017 में आया ये गाना एक बार फिर से ट्रेंड में है। इस गाने में छठ से जुड़े छोटे-छोटे रिवाज फिर चाहे वो खरना हो या अन्य पूजा बड़ी बारिकी से दिखाया गया है। 

2. उगा है सूरज

टी सीरिज के इस गाने को आवाज दी है फेमस भजन सिंगर अनुराधा पौडवाल ने। इस गाने में महिलाएं और पुरुष सूर्य उपासना करते हुए नजर आते है। महिलाएं सूर्य देवता से उगने का निवेदन कर रही हैं जिससे वो उन्हें अर्घ्य दे सकें। 

3. कांच ही बांस के बहंगिया लचकच जाये

ये एक पारंपरिक गाना है जिसका नया वर्जन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अक्षरा सिंह की आवाज का ये गाना छठ की महत्ता और पवित्रता को समझाता है। 

4. पहिले पहिल छठी मईया

इस गाने को यू-ट्यूब में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसमें एक मॉर्डन लड़की की पहली बार छठ रखने की कहानी बतायी गई है। श्रद्धा सिन्हा के इस गाने को एक करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

5. कोई कोपी बोलले सूरज देव

टी सीरिज का ये गाना भी लोगों को काफी पसंद है। अनुराधा पौडवाल की आवाज में ये गाना 2012 में रिलीज किया गया है। जिसमें सभी व्रती महिलाएं सूरज की एक साथ उपासना करती दिख रही हैं। 

टॅग्स :छठ पूजाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल