लाइव न्यूज़ :

श्रावण पूर्णिमा को हेलिकाप्टर से ले जाई जाएगी छड़ी मुबारक और अमरनाथ यात्रा होगी संपन्न

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 1, 2020 16:35 IST

कोरोना के कारण इस बार अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी लेकिन यात्रा की प्रतीक पवित्र छड़ी मुबारक को अमरनाथ गुफा में 3 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन जरूर स्थापित किया जाएगा ताकि यात्रा को सांकेतिक तौर पर संपन्न करवाया जा सके।

Open in App

जम्मू। कोरोना के कारण इस बार अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी लेकिन यात्रा की प्रतीक पवित्र छड़ी मुबारक को अमरनाथ गुफा में 3 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन जरूर स्थापित किया जाएगा ताकि यात्रा को सांकेतिक तौर पर संपन्न करवाया जा सके। एक वीडियो संदेश में महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया कि पवित्र छड़ी मुबारक 3 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन श्री अमरनाथ गुफा में पहुंचेगी और वहां सभी धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रों और पूजा अर्चना से संपन्न किए जाएंगे।

इसके बाद भगवान आशुतोष (भगवान शिव के कई नामों में से एक) से कोरोना संकट से निजात दिलाने की प्रार्थना भी करेंगे। महंत दीपेंद्र गिरि ने वीडियो संदेश में यात्रा की प्राचीन परंपरा और इतिहास से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा करीब 150 साल पुरानी है।प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों में हेलिकाप्टरों से करीब दो दर्जन लोगों को ही गुफा तक ले जाने का प्रबंध किया जा रहा है।

जानकारी के लिए गुफा में यात्रा का प्रतीक पवित्र हितलिंग पिघल कर करीब डेढ़ फुट का रह चुका है। इस बार यात्रा के लिए तैयारियां तो की गई थीं परंतु कोरोना के बढ़ जाने के कारण यात्रा को स्थगित कर देना पड़ा है।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठAmarnath Yatra: अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही बाबा बर्फानी की यात्रा संपन्न, करीब सवा चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भारतAmarnath Yatra 2025: दस दिन पहले होगा समापन अमरनाथ यात्रा का? न मौसम साथ दे रहा, न ही अब श्रद्धालु नजर आ रहे

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद