लाइव न्यूज़ :

Chaturmas 2022: चार माह के लिए मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम, इस तारीखे से शुरू हो रहा है चतुर्मास

By रुस्तम राणा | Updated: June 28, 2022 14:03 IST

इस साल देवशयनी एकादशी तिथि 10 जुलाई को पड़ रही है। इसी दिन से चतुर्मास प्रारंभ हो जाएगा, जबकि इसका समापन 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन होगा।

Open in App

Chaturmas 2022: हिंदू धर्म में मांगलिक कार्यों के लिए चतुर्मास का विचार किया जाता है। इन चार महीने में किसी भी प्रकार के शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, जनेऊ संस्कार आदि नहीं किए जाते हैं। कहा जाता है कि चतुर्मास में जगत के पालनकर्ता भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं। ऐसे में सभी शुभ कार्यों को करने या उन्हें शुरू करने की मनाही होती है। इस दिन से सूर्य भी दक्षिणायन में चले जाते हैं। धर्मग्रंथों के अनुसार जहां एक ओर देवता इन महीनों में निद्रा के लिए जाते हैं वहीं, इंसानों के लिए ये महीने खुद पर ध्यान देने और सेहत के लिए संयम और संतुलित भोजन के दिन होते हैं। चतुर्मास आषाढ़ मास के शुक्ल एकादशी (देवशयनी एकादशी) से प्रारंभ होता है और कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठनी एकादशी) तक चलता है।

कब से शुरू हो रहा है चतुर्मास? 

इस साल देवशयनी एकादशी तिथि 10 जुलाई को पड़ रही है। इसी दिन से चतुर्मास प्रारंभ हो जाएगा, जबकि इसका समापन 4 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन होगा। ऐसे में 10 जुलाई से 4 नवंबर तक श्रावण, भाद्रपद अश्विन और कार्तिक माह में मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।   

चतुर्मास में नहीं करें ये काम

चतुर्मास के दौरान इन सभी 4 महीनों में विवाह संस्कार सहित गृह प्रवेश और दूसरे सभी मंगल कार्य निषेध माने गये हैं। मान्यता है कि इन महीनों में भगवान गहन निद्रा में होते हैं इसलिए उनका आशीर्वाद नहीं मिल पाता। इन महीनों में किसी भी इंसान को जप-तप, ध्यान और आध्यात्म की मदद लेनी चाहिए। साथ ही सेहत और संयम पर ध्यान होना चाहिए। इन महीनों में संतुलित भोजन करना चाहिए।

चतुर्मास में करें ये काम

देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु निद्रासन में चले जाते हैं। चार माह के लिए सृष्टि का संचालन भगवान शिव करते हैं। ऐसे में इन चार माह में भगवान शिवजी की पूजा आराधना करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इन महीनों में किसी भी इंसान को जप-तप, ध्यान और आध्यात्म की मदद लेनी चाहिए। साथ ही सेहत और संयम पर ध्यान होना चाहिए। इन महीनों में संतुलित भोजन करना चाहिए।

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठHolashtak 2026: कब से शुरू हो रहे होलाष्टक? इस अवधि तक रहेगा अशुभ समय; जानें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद