लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan: आज 4.30 बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण का सूतक, भूलकर भी नहीं छुए भगवान की मूर्ति, ये काम भी वर्जित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 05:58 IST

चंद्र ग्रहण 16 व 17 जुलाई की मध्य रात्रि के बाद शुरू होगा। भारत में चंद्रग्रहण का स्पर्श 16 जुलाई की देर रात 1.31 बजे शुरू होगा और इसका मध्य तीन बजे होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयह साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है, आधी रात के बाद होगा शुरूभारत में चंद्रग्रहण का स्पर्श 16 जुलाई की देर रात 1.31 बजे शुरू होगा इस खंड ग्रास चंद्र ग्रहण की अवधि दो घंटे और 59 मिनट की होगी

इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण आज (मंगलवार, 16 जुलाई) रात लगने जा रहा है। खास बात ये है कि आज ही गुरु पूर्णिमा का भी पर्व है और फिर कल यानी 17 जुलाई से सावन का महीना भी शुरू होने जा रहा है। सावन में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। भारत में ये चंद्र ग्रहण आधी रात के बाद देखा जा सकेगा और यह बुधवार तड़के 4.30 बजे खत्म होगा। ऐसे में ग्रहण के सूतक के बारे में जान लेना जरूरी है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के कई घंटे पहले से सूतक लग जाता है और इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही मूर्ति स्पर्श भी वर्जित है।

Chandra Grahan July 2019: चंद्र ग्रहण का सूतक कब से शुरू होगा

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण में 12 घंटे और चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले से सूतक लग जाता है। ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक 16 जुलाई को शाम 4.31 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिये जाते हैं और मूर्ति स्पर्थ की मनाही होती है।  

वहीं, चंद्र ग्रहण 16 व 17 जुलाई की मध्य रात्रि के बाद शुरू होगा। भारत में चंद्रग्रहण का स्पर्श 16 जुलाई की देर रात 1.31 बजे शुरू होगा और इसका मध्य तीन बजे होगा। ग्रहण का मोक्ष रात 4.30 बजे होगा। पूरे भारत में देखा जा सकने वाला इस खंड ग्रास चंद्र ग्रहण की अवधि दो घंटे और 59 मिनट की होगी। भारत में चंद्र 17 जुलाई की सुबह 5.25 बजे अस्त होगा। 

Chandra Grahan July 2019: चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करें

चंद्र ग्रहण में सूतक लगने के बाद से ही सभी शुभ काम बंद कर दिये जाते हैं। इस दौरान घर के मंदिर में नहीं जाएं और न ही भगवान की पूजा-पाठ करें। आप ध्यान या अलग बैठकर भगवान की स्तुति जरूर कर सकते हैं। चंद्र ग्रहण लगने के बाद और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

1. ग्रहण के दौरान खाना-पीना नहीं चाहिए। इस दौरान भोजन पकाने की भी मनाही होती है। बीमार और बच्चों को हालांकि इससे छूट प्राप्त है। साथ ही जरूरी है कि आप  खान-पान की चीजों पर तुलसी पत्ता अवश्य डाल दें।

2. गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान काटने-छाटने वाले काम नहीं करने चाहिए। चाकू, ब्लेड, कैंची जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करें। मान्यता है कि इससे गर्भ में पल पहे बच्चे के विकास पर असर पड़ता है और वह पूर्ण विकसीत नहीं हो पाता है।

3. चंद्र ग्रहण के दौरान यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान बनाए गए यौन संबंध से कोई बच्चा होता है, तो उसे जीवनभर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

4. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। मान्यता है कि इस दौरान काफी नकारात्मक उर्जा वातावरण में फैली होती है और बच्चे पर बुरा साया पड़ सकता है।

टॅग्स :चन्द्रग्रहण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

पूजा पाठसाल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण खत्म, भारत के कई शहरों में दिखा, वीडियो

पूजा पाठChandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

पूजा पाठChandra Grahan 2026: सिंह राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, करियर-कारोबार में मुनाफा

पूजा पाठChandra Grahan 2026: दिल्ली, मुंबई समेत शहरों में कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद