Chandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

By रुस्तम राणा | Updated: March 3, 2026 09:49 IST2026-03-03T09:41:52+5:302026-03-03T09:49:23+5:30

चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब घटित होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा के दिन ही होता है।

Chandra Grahan 2026 To avoid the inauspicious effects of the lunar eclipse today, follow these simple steps according to your zodiac sign | Chandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

Chandra Grahan 2026: आज चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए अपनी राशि अनुसार करें ये बेहद आसान उपाय

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज फाल्गुन पूर्णिमा पर लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो तब घटित होती है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा के दिन ही होता है।   यह पूर्ण चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगेगा। भारत में दिखाई देने के कारण यहां सूतक काल भी प्रभावी हो चुका है और ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ेगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए वैदिक ज्योतिष में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आप अपनी राशि के अनुसार कर सकते हैं ये उपाय इस प्रकार हैं -  

मेष राशि: चंद्र ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

वृषभ राशि: आपको ग्रहण के वक्‍त भगवान शिव का नाम जपना चाहिए और महामृत्‍युंजय मंत्र पढ़ते रहना चाहिए।

मिथुन राशि: इस अवधि में आपको ॐ नमो नारायणाय नमः का जप करते रहना चाहिए। ग्रहण में यह उपाय आपके लिए कारगर सिद्ध होगा।

कर्क राशि: चंद्र ग्रहण के बाद सफेद वस्‍तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आप पर ग्रहण के अशुभ प्रभाव का असर शून्य हो जाएगा।

सिंह राशि: आपको चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आदित्‍य हृदय स्रोत का पाठ करते रहना चाहिए। बाद में गेहूं का दान करना चाहिए।

कन्‍या राशि: चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको दुर्गा सप्‍तशती का पाठ करते रहना चाहिए।

तुला राशि: आपको ग्रहण के दौरान बीज मंत्र ॐ क्रीं कालिके स्वाहा का लगातार जाप करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि: आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। यह आपको चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचाने में मदद करेगा।

धनु राशि: चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

मकर राशि: इस राशि के जातकों को ग्रहण के दिन ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि: आपको शनिदेव की उपासना करनी चाहिए और ग्रहण के पश्चात् काली वस्‍तुओं का दान करना चाहिए।

मीन राशि: इस राशि के जातकों को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। यह उपाय आपको ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचाएगा।

Web Title: Chandra Grahan 2026 To avoid the inauspicious effects of the lunar eclipse today, follow these simple steps according to your zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे