Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें किस राशि पर क्या प्रभाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2026 18:07 IST2026-02-25T18:03:04+5:302026-02-25T18:07:08+5:30

Chandra Grahan 2026: समझना महत्वपूर्ण है कि होलिका दहन कब किया जाना चाहिए और रंगवाली होली कब मनाई जाएगी। 

Chandra Grahan 2026 march 3 holi blog Astrologer Rajesh Khanna Lunar Eclipse What to do Holika Dahan timing Check do’s and don’ts What effect which zodiac sign | Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें किस राशि पर क्या प्रभाव

Chandra Grahan 2026

HighlightsChandra Grahan 2026: दोपहर 12:00 से धीरे-धीरे बढ़नी शुरू होगी और शाम 7:00 बजे तक रहेगी।Chandra Grahan 2026: भारत वर्ष में पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को  लगने जा रहा है। Chandra Grahan 2026: लोग सही तिथि और पूजा के समय को लेकर असमंजस में हैं।

ज्योतिषाचार्य राजेश खन्ना

नई दिल्लीः होली 2026 उत्सव और असमंजस दोनों लेकर आ रही है। इस वर्ष चंद्र ग्रहण होलिका दहन के लगभग एक ही समय पर पड़ रहा है, जिससे कई लोग सही तिथि और पूजा के समय को लेकर असमंजस में हैं। चूंकि ग्रहण सूतक काल के कारण धार्मिक अनुष्ठानों को प्रभावित करते हैं, इसलिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि होलिका दहन कब किया जाना चाहिए और रंगवाली होली कब मनाई जाएगी। भारत वर्ष में पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को  लगने जा रहा है। इसकी अवधि दोपहर 12:00 से धीरे-धीरे बढ़नी शुरू होगी और शाम 7:00 बजे तक रहेगी।

इसी दिन फागुन पूर्णिमा पर होली का अवसर है सभी तरह के काला जादू, बंधना, बांधना, नेगेटिव एनर्जी और पॉजिटिव एनर्जी दोनों एक्टिव होती है सभी तरह के सिद्ध के लिए यह अवसर परिपूर्ण होता है। 3 मार्च 2026 को दोपहर 3:30 से 5:00 बजे तक धर्म के अतिरिक्त सभी काम वर्जित है कृपया सभी मानूभाव इस बात को अपने संज्ञान में ले ले।

मन, भावनाएं, लोगों से आपका संबंध और समाज में स्टेटस का कारण चंद्रमा माना जाता है। चंद्र ग्रहण और होली का मधुर मिश्रण इस दिन चंद्रमा की ऊर्जा पर एक अस्थाई आवरण बन जाता है। किसी के लिए अच्छा किसी के लिए बुरा प्रभाव ले आता हैं जो बोया उसका रस मिलना तय करता हैं। चंद्र ग्रहण एक पखवाड़े से लेकर लगभग 6 महीने तक आपके जीवन पर असर डाल सकता है।

मानसिक अस्थिरता तनाव भ्रम या संवेदनशीलता बढ़ सकती है छुपी हुई भावनाएं से जुड़ी पुरानी बातें सामने आ सकती है। आपके घर, मातृ पक्ष, सुसराल पक्ष से जुड़े हुए घरेलू मामले  निर्णय लेने स्थिति बन सकती है। जिस भी राशि में चंद्र ग्रहण होता है वो आपकी धुरी बन उस क्षेत्र में कुछ महीनो तक प्रभाव दिखा सकता है ज्यादा प्रभाव उन्हीं राशियों पर दिखता है।

जहां चंद्रमा कमजोर, राहु केतु का गोचर जन्म राशि से चल रहा हो या आपकी चंद्रमा की दशाएं चल रही हो महादशा/अंतर्दशा हो या किसी भी तरह से चंद्रमा आपकी दशाओं के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हो। पूर्ण चंद्र ग्रहण पूर्णिमा का दिन होता है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्र के बीच में आ जाती है और चंद्र की छाया पृथ्वी पर पड़ती है राहु केतु पौराणिक कथाओं में अमृत लिए हुए दो छाया ग्रह है, उनकी छाया जब भी धरती पर सक्रिय रूप से पड़ती है तो ग्रहण दिखता है।

Chandra Grahan 2026: किस राशि पर क्या प्रभाव

मेष राशि :-

धर्म सक्रिय, अपने बच्चों का ध्यान रखें, घर परिवार, गाड़ी, प्रॉपर्टी के निर्णय, माता का स्वास्थ्य, भविष्य की प्लानिंग सोच समझकर कार्यान्वित करें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट की संभावनाएं ज्यादा, विदेश यात्राएं संभव।

वृषभ राशि :-

ज्योतिष सक्रिय, अपनी माता का ध्यान रखें, भाई बहनों, पड़ोस आप की तरक्की से असहज, छोटी यात्राएं संभव एवं उनसे संबंधित तनाव, ऑफिस में आपकी व्यवस्था महत्वपूर्ण, गाड़ी की सर्विस करवाएं, घर में शांति रखें, बैंक बैलेंस इन्वेस्टमेंट बन अच्छा प्रॉफिट देने को तैयार, स्थान परिवर्तन योग।

मिथुन राशि :-

दांपत्य जीवन पर फोकस करें, अपने अनुजो का ध्यान रखें, आपके लिए निर्णय गलत हो सकते हैं नया इनिशिएटिव न ले कृपया उस पर ध्यान दें, अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, बचत पर ध्यान दें और पारिवारिक परेशानियों को जिम्मेदारी से निभाने की कोशिश करें।

कर्क राशि :-

यह ग्रहण आपको सबसे ज्यादा प्रभावित कर सकता है समाज में प्रतिष्ठा का ध्यान रखें, परिवार का ध्यान रखें, मानसिक उतार चढ़ाव के लिए तैयार रहे, मीठी हो बोली रसगुल्ले जैसी, रिश्ते में सच्चाई से सामना करें, बड़े फैसले एक पखवाड़े के लिए टाल दे।

सिंह राशि :-

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, नई योजना कुछ समय बाद, आपके गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं आपकी नींद प्रभावित हो सकती है आध्यात्मिक झुकाव रखे पुराने किए कर्म का सामना अगर होता है तो सर झुका के उसे स्वीकार करें, पार्टनर से अनबन।

कन्या राशि :-

अपने पार्टनर का ध्यान रखें, प्रॉपर्टी के योग, मित्रता में बदलाव लाभ में कमी होती दिख रही है सोशल सर्कल आपका ध्यान कम होना चाहिए़, पार्टनर से पूरा सहयोग,अपने लक्षण को निर्धारित करें और फॉक्स रहे। 

तुला राशि :-

पड़ोसियों से मनमुटाव, करियर में हलचल है, स्वास्थ्य और कर्म का फल प्रभावित, बॉस से पिता से अपने संबंधों का ध्यान रखें, वाणी में संयम रखें, पद परिवर्तन हो सकता है, अभी काम पर ध्यान दें फायदा बाद में जरूर होगा, प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय समझ कर ले।

वृश्चिक राशि :-

धन संचय पर ध्यान, कर्म के क्षेत्र में परेशानी, भाग्य आपकी परीक्षा लेने को तैयार है, पिता गुरु या मैटर के विषय में अपनी भूमिका सार्थक रूप से दे, विदेश या उच्च शिक्षा का मुद्दा आएगा धैर्य रखें और भगवान के चरणों में नतमस्तक रहे, अपने बच्चों का ध्यान रखें।

धनु राशि :-

अपना व्यक्तित्व निखारने पर ध्यान, पिता या पिता तुल्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखें,अचानक खर्चे, न चाहते हुए भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, वाणी कारण, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रिस्की निवेश से बचें, किसी भी तरह ससुराल संबंधी परेशानियां को सॉल्व करने की कोशिश करें, गुप्त बातें उजागर।

मकर राशि :-

इन्वेस्टमेंट पर ध्यान, दांपत्य या पार्टनर के मूड स्विंग हो सकते हैं, आप बिजी schedule से कुछ वक्त दे, नए अस्तित्व की तलाश पूरी, कोई भी कानूनी विषय अगर आते हैं तो शांत संवाद करके उसे सरल रूप से सुलझाएं, पिता की परेशानी से आप परेशान।

कुंभ राशि :-

दोस्तों की परीक्षा, कार्यस्थल में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, अपनी दिनचर्या को सुधारे, जेब में कैश कम, स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी से बचें।

मीन राशि :-

समाज में उज्जव, सभी शत्रु धराशाई, प्रेम जीवन में स्पष्टता ला रहा है संतान विषय सक्रिय हो रहे हैं क्रिएटिविटी की तरफ ध्यान दें अपना मन एकाग्र रखें, भावनात्मक निर्णय लेने से बचें, मोटा कर्जा न ले अभी।

सार्थक उपाय :-

मन स्थिर रखें 

वाणी को संयम में रखें 

ग्रहण में अल्प मात्रा में सात्विक भोजन करें 

महिलाओं और माता तुल्य बुजुर्गों से सहयोग करें 

चावल दूध मिश्री का दान करें

अपने से निम्न के प्रति दयावान रहें 

मिठाइयों का दान करें 

आदिदेव शिव की आराधना करें, उनके सभी भैरवी और भैरवों के प्रति नतमस्तक रहें उनकी कृपा प्राप्त करें।

लेखक 

ज्योतिषाचार्य राजेश खन्ना हैं, जिनके निजी विचार पर लेख आधारित है।
rajeshkhanna41414@gmail.com
मोबाइल 
9891445757

Web Title: Chandra Grahan 2026 march 3 holi blog Astrologer Rajesh Khanna Lunar Eclipse What to do Holika Dahan timing Check do’s and don’ts What effect which zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे