लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2024: 17 या 18 सितंबर, कब लग रहा है चंद्र ग्रहण? न रहे कोई कन्फ्यूजन, जानें सारी जानकारी

By रुस्तम राणा | Updated: September 16, 2024 14:03 IST

Chandra Grahan 2024 date and timing: इस महीने चंद्र ग्रहण 18 सितंबर,  बुधवार को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा तिथि को लगेगा, जो आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगेगा।

Open in App

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण को लेकर आपके मन में किसी भी तरह का कोई संशय न रहे, इसलिए हम आपको इस महीने  लगने वाले चंद्र ग्रहण से संबंधित पूरी जानकारी मुहैया कराएंगे। चंद्र ग्रहण की तारीख को लेकर कई लोग भ्रम की स्थिति में है। जैसे चंद्र ग्रहण 17 सितंबर को लगेगा या फिर 18 सितंबर को दिखाई देगा? क्या यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा? इसका समय क्या रहेगा? ग्रहण का सूतक काल प्रभावकारी होगा या नहीं? आइए कन्फ्यूजन को करते हैं दूर और आसान भाषा में जानते हैं चंद्र ग्रहण से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी।

17 या 18 सितंबर, कब लग रहा चंद्र ग्रहण?

इस महीने चंद्र ग्रहण 18 सितंबर,  बुधवार को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा तिथि को लगेगा, जो आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगेगा। यह इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। 

किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण?

भारतीय समय के अनुसार, चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस प्रकार चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे 4 मिनट होगी। 

क्या भारत में दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण?

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश भाग, अफ्रीका, उत्तरी-दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। 

ग्रहण का सूतक काल 

भारत में दिखाई न देने के कारण आंशिक चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण में सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पूर्व लग जाता है। जबकि ग्रहण समाप्त होने के साथ ही इसका समापन होता है। इसी दौरान ग्रहण से संबंधित सावधानियां बरती जाती हैं। 

क्या होता है आंशिक चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्रग्रहण। जब चंद्रमा का केवल एक भाग पृथ्वी की छाया में आता है, उसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जाता है। 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणचंद्रमाज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स