लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्र ग्रहण से इन 3 राशिवालों को होगा फायदा, कई क्षेत्रों में मिलेगी कामयाबी

By रुस्तम राणा | Updated: May 13, 2022 15:52 IST

Chandra Grahan 2022 May 16: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा, किंतु इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा।

Open in App

Chandra Grahan 2022: 16 मई को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस ग्रहण का असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से पड़ेगा। लेकिन तीन राशियों पर ग्रहण का असर शुभ प्रभावकारी हो सकता है। ये तीन राशियां इस प्रकार हैं

मेष राशि वालों को हर काम में मिलेगी सफलता

साल का पहला चंद्र ग्रहण राशिचक्र की पहली राशि के लिए बढ़िया होगा। आपकी राशि से आठवें भाव में ग्रहण लगेगा। इस अवधि में आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ग्रहण के प्रभाव से आपको हर काम में सफलता प्राप्त होने के आसार दिख रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद है। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। 

सिंह राशिवालों की नौकरी में होगी पदोन्नति

सिंह राशि वाले जातकों पर चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। ग्रहण आपकी राशि से चौथे भाव में लगेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति बुलंद होगी। नौकरी से जुड़े जातकों के लिए भी यह अच्छा समय होगा। ग्रहण के प्रभाव से आपको नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। 

धनु राशि वाले जातकों को प्राप्त होगा धन

साल का पहला चंद्र ग्रहण आपकी राशि से बारहवें भाव में लगेगा। ग्रहण के दौरान आपको अच्छे फल प्राप्त होंगे। अच्छी नौकरी प्राप्त होने के प्रबल आसार दिख रहे हैं। विभिन्न स्त्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। कोई काम अटक गया था तो वो पूरा हो सकता है।

टॅग्स :चन्द्रग्रहणज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स