लाइव न्यूज़ :

Chandra Grahan 2021 Effects : चंद्रग्रहण कल, इन राशियों को होगी परेशानी, आज ही जान लें बचाव के उपाय

By रुस्तम राणा | Updated: November 18, 2021 08:27 IST

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह उपछाया चंद्रग्रहण है जो वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समयानुसार, चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

Open in App

चंद्रग्रहण 19 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह उपछाया चंद्रग्रहण है जो वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समयानुसार, चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो शाम 05 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। भारत में उपछाया चंद्रग्रहण होने के कारण यहां ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन सभी 12 राशियों पर ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं ग्रहण का राशियों पर प्रभाव और उपाय।

मेष

आपकी सेहत पर ग्रहण का प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। मानसिक चिंता रहेगी।

उपाय: श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।

वृषभ

मानसिक अशांति रहेगी। धन खर्च होने की संभावना है। चोट इत्यादि भी लग सकती है।

उपाय: भगवान शिव का पंचाक्षर मंत्र का जाप करें ।

मिथुन

ग्रहण का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। धन प्राप्त होगा। 

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

कर्क

मानसिक कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति की राह में बाधा आएगी। 

उपाय: ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः मंत्र का जाप करें।

सिंह

अत्यधिक धन खर्च हो सकता है, जबकि आय के साधन बाधित होंगे। 

उपाय: गेंहू का दान करें।

कन्या

धन प्राप्ति के योग बनेंगे। अपनी सेहत की देखभाल करें। 

उपाय: श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला

धन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। लेकिन आपकी सेहत में कमी रह सकती है। 

उपाय: ॐ सों सोमाय नमः। 

वृश्चिक

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। 

उपाय: संकट मोचन बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु

धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। लेकिन धनागमन से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। 

उपाय: श्री विष्णुजी उपासना करें।

मकर

आपके सुखों में कमी आएगी। अन्य क्षेत्रों में भी आपको मायूसी हाथ लग सकती है। 

उपाय: भोलेनाथ की आराधना करें। 

कुंभ

कार्यक्षेत्र में बाधा आएगी। काम बनते बनते बिगड़ सकते हैं। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। 

उपाय: भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से लाभ होगा।

मीन

धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। आपको धन प्राप्त भी हो सकता है।  

उपाय: हनुमानाष्टक का पाठ करें। 

टॅग्स :चन्द्रग्रहणज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स