लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2025 Date: कब से शुरू होंगे चैत्र नवरात्रि व्रत, जानिए तिथि, घट स्थापना मुहूर्त और विधि

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2025 14:14 IST

इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च 2025, रविवार को हो रहा है और यह 6 अप्रैल 2025, रविवार तक चलेगा। हालांकि, इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ रहे हैं, इसलिए चैत्र नवरात्रि 8 दिन की होगी। 

Open in App

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि हिन्दू धर्म का महापर्व है, जिसमें आदिशक्ति जगत जननी माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की अगल-अलग दिनों में व्रत धारण कर पूजा की जाती है। आस्था का यह महापर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से लेकर चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व के पहले दिन विधि-विधान से घट स्थापना की जाती है। मैय्या को आमंत्रित कर उन्हें विराजा जाता है। जबकि व्रत का समापन कन्या पूजन से किया जाता है।  

कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि व्रत 2025?

इस साल चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च 2025, रविवार को हो रहा है और यह 6 अप्रैल 2025, रविवार तक चलेगा। हालांकि, इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन पड़ रहे हैं, इसलिए चैत्र नवरात्रि 8 दिन की होगी। 

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2025

सुबह 6.12 से सुबह 10.20 बजे तक पहला मुहूर्त है। इस दौरान घट स्थापना करने से स्थिर सुख, समृद्धि और धन लाभ मिलने की मान्यता है। जबकि इसके बाद सुबह 11:59 से दोपहर 12:49 बजे तक दूसरा मुहूर्त है। यह अभिजित मुहूर्त है। माना जाता है इस मुहूर्त में घट स्थापना करने से अच्छी सेहत, सौभाग्य और ऐश्वर्य बढ़ता है।

चैत्र नवरात्रि घट स्थापना की विधि

सुबह जल्‍दी उठकर स्‍नान करके साफ कपड़े पहनें।घर के मंदिर की साफ-सफाई करें जहां कलश स्‍थापना करना है, वहां गंगाजल छिड़कें।फिर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर थोड़े चावल रखें। एक मिट्टी के पात्र में जौ बो दें। इस पात्र पर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें।कलश पर स्वास्तिक बनाकर इस पर कलावा बांधें।कलश में चारों ओर अशोक के पत्‍ते लगाएं।कलश में साबुत सुपारी, सिक्का और अक्षत डालें और एक नारियल पर चुनरी लपेटकर कलावा से बांधें।इस नारियल को कलश के ऊपर पर रखते हुए मां दुर्गा का आवाह्न करें।इसके बाद दीप जलाकर कलश की पूजा करें।

चैत्र नवरात्रि व्रत 2025 की तिथियां

चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि व्रत 30 मार्च 2025 - मां शैलपुत्री की पूजाचैत्र नवरात्रि द्वितीया तिथि व्रत 31 मार्च 2025 - मां ब्रह्मचारिणी की पूजाचैत्र नवरात्रि तृतीया तिथि व्रत 1 अप्रैल 2025 - मां चंद्रघंटा की पूजाचैत्र नवरात्रि चतुर्थी तिथि व्रत 2 अप्रैल 2025 - मां कुष्माण्डा की पूजाचैत्र नवरात्रि पंचमी तिथि व्रत 3 अप्रैल 2025 - मां स्कंदमाता की पूजाचैत्र नवरात्रि षष्ठी तिथि व्रत 4 अप्रैल 2025 - मां कात्यायनी की पूजाचैत्र नवरात्रि सप्तमी तिथि व्रत 5 अप्रैल 2025 - मां कालरात्री की पूजाचैत्र नवरात्रि महाष्टमी/महानवमी तिथि व्रत 6 अप्रैल 2025 - मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा, अष्टमी पूजन

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिमां दुर्गाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद