लाइव न्यूज़ :

Chaiti Chhath Puja 2020: बिहार में लॉकडाउन की स्थिति में होगा आस्था का महापर्व छठ, जानें घर पर कैसे दे सकते हैं अर्घ्य

By निखिल वर्मा | Updated: March 23, 2020 18:51 IST

Chaiti Chhath Puja 2020: बिहार में छठ मनाने वालों को इस बार कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए विशेष ध्यान रखना है. सामाजिक दूरी को अपनाने हुए छठव्रती अपने घर पर भी आराम से छठ महापर्व संपन्न कर सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के खतरे के बीच इस बीच बिहार समेत देश के पूर्वांचल इलाकों में चैती छठ पूजा की भी तैयारी जारी है। इस बार घर पर ही छोटा सा जलाशय बनाकर अर्घ्य देना दूसरों के सेहत के साथ ही उपासकों के लिए बेहतर रहेगा.

चैती छठ इस बार चैत्र नवरात्रि के दौरान ही पड़ रहा है। कार्तिक मास के अलावा हिन्दू नववर्ष के पहले महीने चैत्र के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को चैती छठ मनाने का रिवाज है। भगवान भास्कर के उपासना के पर्व को पूरे बिहार में उल्लासपूर्वक मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान भास्कर की उपासना से संतान और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। हालांकि कार्तिक माह में होने वाले है छठ की तुलना में चैत्र माह में कम व्रती होते हैं लेकिन दोनों समय करने से पुण्य की प्राप्ति बराबर ही होती है।

छठ पर भी कोरोना वायरस का कहर

बिहार में कोरोना वायरस से हुई मौतें को देखते हुए कई जिलों में लॉकडाउन की स्थिति है। छठ पर्व नदी या सरोवर में जाकर ही करने का प्रचलन है। हालांकि कोरोना वायरस के कहर के बीच सामाजिक दूरी का आह्वान को लेकर इस बार घर पर ही पर्व करना सुरक्षित रहेगा। छठ घाट पर होने वाले वाली भीड़ से बचने के लिए व्रती लोग घर पर ही सूर्य उपासना का महापर्व कर सकते हैं। 

घर पर कैसे करें छठ

छठ स्वच्छता और शुद्धता का पर्व है। यह चार दिवसीय अनुष्ठान पर्व है। पहले दो दिन तो उपासक घर से ही पूजा करते हैं। लेकिन सायंकालीन और प्रात:कालीन अर्घ्य के लिए उपासक घाट पर जाते हैं। हालांकि जिनके यहां छठ हो रहा है, वो अपना यहां साफ-सुथरी जगह में छोटा सा जलाशय बनाकर भी अर्घ्य दे सकते हैं। बता दें कि औरंगाबाद स्थित भगवान भास्कर की धरती उलार में होने वाले चैती छठ मेले का आयोजन भी रद्द कर दिया गया है।

महापर्व के प्रमुख दिननहाय-खाए : 28 मार्च अप्रैलखरना-लोहंडा : 29 मार्च सायंकालीन अर्घ्य : 30 मार्च प्रात:कालीन अर्घ्य : 31 मार्च

टॅग्स :छठ पूजाचैत्र नवरात्रिहिंदू त्योहारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल