Chaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

By संदीप दाहिमा | Updated: March 24, 2026 20:42 IST2026-03-24T20:36:03+5:302026-03-24T20:42:38+5:30

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ के मौके पर इन दिनों घाटों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। एक तरफ Chaitra Navratri का व्रत चल रहा है, तो वहीं दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छठ पूजा की रौनक नजर आ रही है।

Chaiti Chhath 2026 Chhathi Maiya Significance sun worship explained | Chaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

Chaiti Chhath 2026: साल में दो बार क्यों मनाया जाता है छठ? जानें रहस्य

Highlightsचैती छठ 2026: घाटों पर उमड़ी भीड़, जानिए कौन हैं छठी मैया?नवरात्र के साथ छठ पर्व! क्यों खास है चैती छठ?कौन हैं छठी मैया और क्यों होती है सूर्य देव की पूजा?

Chaiti Chhath 2026: चैती छठ के मौके पर इन दिनों घाटों पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। एक तरफ Chaitra Navratri का व्रत चल रहा है, तो वहीं दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छठ पूजा की रौनक नजर आ रही है। छठ पर्व की खास बात ये है कि ये साल में एक बार नहीं, बल्कि दो बार मनाया जाता है। छठ दिवाली के बाद कार्तिक महीने में आता है, जिसे लोग कतिकी छठ भी कहते हैं। वहीं चैत्र महीने में मनाया जाने वाला छठ “चैती छठ” कहलाता है। इसके अलावा भाद्रपद में एक दिन का छोटा छठ भी होता है, जिसे हलछठ या हरषष्ठी के नाम से जानते हैं।

छठी मैया का इस व्रत में सबसे खास महत्व होता है, छठ में सूर्य देव की पूजा होती है, लेकिन असल में ये व्रत Chhathi Maiya को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि छठी मैया संतान के पालन-पोषण और परिवार की खुशहाली से जुड़ी होती हैं। भक्त मानते हैं की छठी मैया, सूर्य देव की किरणों का ही एक रूप हैं। मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु की योगमाया को ही छठी माता कहा गया है। छठ सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, प्रकृति और परिवार से जुड़ा एक गहरा एहसास है, जहां डूबते और उगते सूरज दोनों को अर्घ्य दिया जाता है।

English summary :
Chhath Puja is being celebrated as Chaiti Chhath, with devotees gathering at ghats. The festival honors the Sun God and Chhathi Maiya, who is associated with nourishment, protection, and the mystical “sixth sense” in Hindu belief.


Web Title: Chaiti Chhath 2026 Chhathi Maiya Significance sun worship explained

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे