Budh Gochar 2024: बुध ग्रह 23 सितंबर को कन्या राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों को मिलेगा मनचाहा लाभ

By रुस्तम राणा | Updated: September 21, 2024 14:13 IST2024-09-21T14:13:19+5:302024-09-21T14:13:19+5:30

कन्या राशि में बुध उच्च अवस्था में रहेंगे, क्योंकि कन्या बुध की ही राशि है। इसके साथ ही यहां वह सूर्य ग्रह के साथ युति कर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे।

Budh Gochar 2024: Mercury will transit in Virgo on September 23, 4 zodiac signs will get desired benefits | Budh Gochar 2024: बुध ग्रह 23 सितंबर को कन्या राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों को मिलेगा मनचाहा लाभ

Budh Gochar 2024: बुध ग्रह 23 सितंबर को कन्या राशि में करेंगे गोचर, 4 राशियों को मिलेगा मनचाहा लाभ

Mercury Transits in Virgo 2024: बुध ग्रह सितंबर माह में दो बार अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 23 सितंबर, सोमवार को बुध ग्रह सुबह 10:15 बजे सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इससे पहले बुध ने 4 सितंबर को सिंह राशि में गोचर किया था। कन्या राशि में बुध उच्च अवस्था में रहेंगे, क्योंकि कन्या बुध की ही राशि है। इसके साथ ही यहां वह सूर्य ग्रह के साथ युति कर बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। दोनों ग्रहों की इस युति के कारण राशिचक्र की कुछ विशेष राशियों को लाभ पहुंचेगा। बुध ग्रह के कन्या राशि में गोचर से लाभ प्राप्त करने वाली राशियां इस प्रकार हैं-  

बुध ग्रह कन्या राशि में गोचर से इन 4 राशिवालों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि: आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही आपके संतान के करियर में भी लाभ हो सकता है। बुध गोचर के समय आपका रूका हुआ धन वापस आ सकता है और आपको जो भी अटके हुए काम थे वो सारे आपके इस समय में बन जाएंगे।

कन्या राशि: यह गोचर आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला होगा। लोग मीडिया, मेडिसन, वकालत, प्रकाशन के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। इस दौरान आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। काम में जो भी समस्या चल रही है वो खत्म हो सकती है। इसके साथ ही कारोबार करने वाले लोगों को मनचाहा मुनाफा मिल सकता है।

धनु राशि: इस राशि के जातक को बुध गोचर से बहुत लाभ मिलेगा। इसके साथ ही ये गोचर आपके बिजनेस में आपको लाभ दिलाएगा। इसके साथ ही जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनकी तलाश पूरी होगी और मनचाही नौकरी मिल सकती है।

मीन राशि: इस अवधि में आपको अद्भुत लाभ मिलेगा। आपका अभी तक विवाह नहीं हुआ तो जीवनसाथी की तलाश आपकी पूरी होगी। जॉब में तरक्की मिलेगी। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। लाइफस्टाइल लग्जरी होने वाली हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

Web Title: Budh Gochar 2024: Mercury will transit in Virgo on September 23, 4 zodiac signs will get desired benefits

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे