लाइव न्यूज़ :

Budh Gochar 2024: 18 साल बाद बुध-राहु की युति से इन 3 राशिवालों की चमकेगी किस्‍मत

By रुस्तम राणा | Updated: April 6, 2024 15:45 IST

Budh Gochar 2024: 18 साल बाद बुध और राहु के बीच यह युति हो होगी। मीन राशि के स्‍वामी ग्रह बृहस्‍पति हैं और बुध एवं बृहस्‍पति के बीच शत्रु का संबंध है। हालांकि राहु और बुध की युति कुछ राशियों के लोगों के लिए सौभाग्‍यशाली साबित होगी।

Open in App

Budh Gochar 2024: आकाश मंडल में जब ग्रहों में हलचल पैदा होती है तो उसका सीधा असर व्यक्ति के जनजीवन पर पड़ता है। इसी क्रम में 9 अप्रैल 2024 को बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां राहु ग्रह पहले से ही मौजूद हैं। इस तरह मीन राशि में बुध और राहु की युति हो रही है। ऐसे में 18 साल बाद बुध और राहु के बीच यह युति हो होगी। मीन राशि के स्‍वामी ग्रह बृहस्‍पति हैं और बुध एवं बृहस्‍पति के बीच शत्रु का संबंध है। हालांकि राहु और बुध की युति कुछ राशियों के लोगों के लिए सौभाग्‍यशाली साबित होगी।

धनु राशिवालों के खुलेंगे भाग्य के द्वार

राहु और बुध का मिलन आपके लिए बेहद भाग्‍यशाली हो सकता है। आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की होगी। प्रमोशन मिलने के योग भी बन रहे हैं। इसके अलावा इस समय आपके वेतन में भी वृद्धि होने की संभावना है। हो सकता है कि आपको अचानक से पैतृक सं‍पत्ति भी मिल जाए। आपके पारिवारिक संबंधों में भी सुधार आएगा और आप अपने माता-पिता से अधिक प्रेम करेंगे।

कुंभ राशिवालों को होगा धनलाभ

इसके प्रभाव से आपको अचानक कहीं से धन लाभ होने की संभावना है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और आप संपन्‍न महसूस करेंगे। व्‍यापारियों के लिए भी यह संयोग भाग्‍यशाली रहने वाला है। आपको अपने व्‍यावसायिक क्षेत्र में खूब धन कमाने का मौका मिलेगा। आप नया वाहन या नई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं

कर्क राशिवालों की किस्मत होगी बुलंद 

इस यु‍ति के कारण आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। इस समय पारिवारिक सुख का आनंद लेने का मौका मिलेगा। आपको किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का न्‍यौता मिल सकता है। आपके लिए विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। इसके अलावा आपको इस दौरान घूमने-फिरने के अधिक अवसर प्राप्‍त होंगे।

टॅग्स :ज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स