धन प्राप्ति के लिए बृहस्पतिवार के दिन करें ये शास्त्रीय उपाय

By गुलनीत कौर | Updated: January 3, 2018 14:40 IST2018-01-03T14:37:26+5:302018-01-03T14:40:17+5:30

बृहस्पतिवार के दिन खास परिधान और विशेष अन्न दान करके भगवान बृहस्पति की कृपा पाई जा सकती है

brihaspati puja mantra upay | धन प्राप्ति के लिए बृहस्पतिवार के दिन करें ये शास्त्रीय उपाय

धन प्राप्ति के लिए बृहस्पतिवार के दिन करें ये शास्त्रीय उपाय

हिन्दू धर्म के अनुसार गुरुवार यानी बृहस्पतिवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इसदिन बृहस्पति देव का ध्यान करते हुए पूजा, पाठ एवं व्रत कर्म करने से वे प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा दृष्टि बरसाते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौरमंडल में सूर्य के बाद बृहस्पति सबसे विशाल ग्रह है। इसलिए भी इसका महत्त्व काफी बढ़ जाता है। भगवान बृहस्पति को खुश करने से धन, बेहतर स्वास्थ्य, विद्या और निः संतान को संतान की प्राप्ति होती है। 

परिवार में सुख समृद्धि पाने हेतु भी घर पर भगवान बृहस्पति की पूजा-पाठ कराई जाती है। इसके अलावा कुंडली के कई दोषों से भी मुक्ति दिलाती है भगवान बृहस्पति की अराधना। 

लेकिन विशेष तौर से बृहस्पतिवार के दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए कैसे पूजा की जाए और अन्य उपाय क्या हैं, आइए जानते हैं यहां: 

पूजा की सरल विधि

बृहस्पतिवार के दिन सुबह समय पर उठकर स्नान करके भगवान बृहस्पति का ध्यान करते हुए या चाहें तो उनकी तस्वीर को स्थापित कर इस मंत्र का एक माला (108 बार) जाप करें - "ॐ ऐं क्लीं बृहस्पतये नमः"

बृहस्पतिवार के दिन इन उपायों से ब्रिहस्पतिदेव को करें प्रसन्न:

बृहस्पतिवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें, इसे शुभ माना जाता है।
इसदिन पीले रंग का फल-अनाज गरीबों या ब्राह्मण को दान करें। 
किसी जरूरतमंद को ज्ञानवर्धक पुस्तक दान करें। 
किसी को बुरा भला कहने से बचें।
घर के बड़े-बुजुर्गों एवं ब्राह्मण का आशीर्वाद प्राप्त करें

Web Title: brihaspati puja mantra upay

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे