लाइव न्यूज़ :

चमत्कार: बिहार के इस मंदिर में बलि के बाद फिर जिंदा हो जाते हैं जानवर!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 10:03 IST

मां मुंडेश्वरी मंदिर के बारे में सबसे रहस्यजनक बात यहां की बलि देने की प्रथा है। इसके अलावा इस मंदिर की संरचना और इसमें मौजूद शिवलिंग भी बेहद अनोखा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कैमूर जिले के भभुआ के पास भगवानपुर में स्थित है मां मुंडेश्वरी का प्राचीन मंदिरइस मंदिर की स्थापना कब हुई, इसके बारे में कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं हैमां मुंडेश्वरी का धाम कैमूर पर्वतश्रेणी की पवरा पहाड़ी पर 608 फीट की ऊंचाई पर स्थित है

बिहार का इतिहास बेहद समृद्ध रहा है। फिर बात चाहे प्राचीन काल की करें या फिर आधुनिक इतिहास की, बिहार की भूमिका हर समय अहम रही है। इसी बिहार के कैमूर जिला में स्थित है मां मुंडेश्वरी का धाम, जिससे जुड़े बातें न केवल हैरान करती हैं बल्कि यहां होने वाले चमत्कार भक्तों को भी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसमें सबसे हैरान करने वाला चमत्कार बलि के बाद जानवरों का जिंदा हो जाना है

कैमूर जिले के भगवानपुर में पवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी का ये मंदिर बहुत प्राचीन है और इसके निर्माण को लेकर कई तरह की मान्यता है। हालांकि, मंदिर में लगे भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण के बोर्ड के मुताबिक यह मंदिर 635 ई. पूर्व से अस्तित्व में है। आखिर किस मंदिर का रहस्य क्या है, क्या है मां मुंडेश्वरी धाम से जुड़ी कहानी और कैसे यहां बलि के बाद जानवर फिर जिंद हो जाते हैं, जानिए इसके बारे में सबकुछ...

मंदिर की हैरान करने वाली अष्टकोणिय संरचना 

यह मंदिर कैमूर पर्वतश्रेणी की पवरा पहाड़ी पर 608 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यहां जाने से पहले आपको करीब 500 सीढ़िया ऊपर चढ़नी होती हैं। इस मंदिर के सामने पहुंचते ही सबसे पहले आपको इसकी संरचना हैरान कर देगी। आमतौर पर किसी भी हिंदू मंदिर में एक शीर्ष स्थल होता है जो आसमान की ओर होता है और उस पर कोई पताका लगी होती है। मां मुंडेश्वरी धाम का ये मंदिर हालांकि इस मामले में सबसे जुदा है। इसका संरचना अष्टाकार है। यही हिस्सा मंदिर का गर्भगृह माना जाता है।

कहते हैं कि यह मंदिर पहले काफी बड़े हिस्से में फैला था लेकिन समय के साथ इससे जुड़ी कई संरचनाएं टूट गई जबकि गर्भगृह का हिस्सा सुरक्षित बना रहा। मंदिर के आसपास कई ऐसी मू्र्तियां और पत्थर के टूटे हुए हिस्से हैं जिसके बारे में कहा जाता है कि ये पहले मंदिर का ही हिस्सा थे।

रक्तविहीन बलि है मंदिर की सबसे चौंकान वाली बात

मंदिर के बारे में सबसे रहस्यजनक बात यहां की बलि देने की प्रथा है। मान्यता के अनुसार माता मुंडेश्वरी यहां रक्तविहीन बलि लेती हैं। दरअसल, जब भी किसी जानवर (बकरे) को यहां बलि के लिए लाया जाता है तो उसे सबसे पहले माता के चरणों में रखा जाता है। ऐसा करते ही वह एकदम शांत हो जाता है। फिर मंदिर के पुजारी कुछ मंत्र पढ़कर जानवर पर कोई चावल और माता के चरणों से उठाया हुआ फूल छिड़कते हैं।

ऐसा करते ही बकरा आंखे बंद कर एकदम शांत हो जाता है। ऐसा लगता है कि जैसे उसके प्राण हर लिये गये हैं। कुछ बाद पुजारी एक बार फिर उस पर फूल डालते हैं और जानवर फिर से उछलकर अपने पैरों पर खड़ा हो जाता है। 

माता मुंडेश्वरी धाम में बलि का अद्भुत तरीका

पुजारी इस प्रक्रिया को ही यहां सांकेतिक बलि कहते हैं। ऐसा क्यों होता है, यह रहस्य अब भी बरकरार है। इस मंदिर और यहां आसपास के पहाड़ पर कई पत्थर ऐसे हैं जिनमें कई प्रकार की कलाकृति बनी हुई है। इनका भी अपना रहस्य है। यहां कुछ पत्थरों पर ऐसी भाषा लिखी गई है जिसके बारे में आज तक कोई पता नहीं लगा सका। 

मंदिर में शिवलिंग का बदलता रहता है रंग

मां मुंडेश्वरी के गर्भगृह में ही चतुर्मुखी शिवलिग भी भक्तों के लिए कौतुहल का विषय रहता है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि इस शिवलिंग का रंग सुबह-दोपहर और शाम को अलग-अलग रंग का हो जाता है। नवरात्र के अलावा सावन के महीने और शिवरात्रि के मौके पर भी इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ होती है।  

मां मुंडेश्वरी धाम की कहानी

ऐसी मान्यता है कि चण्ड-मुण्ड नाम के दो असुरों ने जब देवलोक में पहुचकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया तो उनका संहार करने के लिए देवी ने माता काली का रूप लिया। माता ने पहले चण्ड का वध किया। यह देख मुण्ड भागकर कैमूर की इन्ही पहाड़ियों में छिप गया। इसके बाद माता ने यहीं मुण्ड का वध किया। श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि मां मुंडेश्वरी की सच्चे मन से पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

टॅग्स :बिहारभगवान शिवमहाशिवरात्रि
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद