Basant Panchami 2020: बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीले रंग के वस्त्र, जानिए क्या है इसके पीछे की मान्यता

By मेघना वर्मा | Updated: December 16, 2019 11:07 IST2019-12-16T10:48:05+5:302019-12-16T11:07:04+5:30

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग को पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग ना सिर्फ पीले वस्त्र पहनते हैं बल्कि पीले रंग के भोजन भी ग्रहण करते हैं।

Basant Panchami 2020: importance of yellow colour on basant panchami 2020, vasant panchami, saraswati puja date and significance | Basant Panchami 2020: बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीले रंग के वस्त्र, जानिए क्या है इसके पीछे की मान्यता

Basant Panchami 2020: बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीले रंग के वस्त्र, जानिए क्या है इसके पीछे की मान्यता

Highlightsबसंत पंचमी के दिन पीले रंग को पहनना बेहद शुभ माना जाता है। वसंत ऋतु एक ऐसी ऋतु है जिसमें ना बहुत ज्यादा ठंड का एहसास होता है ना गर्मी का।

नए साल की शुरुआत उल्लास और जोश भरे पर्व मकर संक्रांति के साथ होती है। इसके बाद बसंत पचंमी का त्योहार मनाया जाता है। नया साल आध्यात्मिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण होता है। इसी महीने से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। देवी सरस्वती की अराधना करने का ये दिन बेहद खास होता है।

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग को पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग ना सिर्फ पीले वस्त्र पहनते हैं बल्कि पीले रंग के भोजन भी ग्रहण करते हैं। पीले लड्डू और केसरयुक्त खीर बना कर मां सरस्वती और भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं बसंत पंचमी के दिन पीले रंग को इतनी महत्ता क्यों दी जाती हैं। आइए हम बताते हैं आपको।

बसंत पंचमी पर पहनते हैं पीला रंग

दरअसल वसंत ऋतु को पीले रंग का प्रतीक माना जाता है। वसंत ऋतु एक ऐसी ऋतु है जिसमें ना बहुत ज्यादा ठंड का एहसास होता है ना गर्मी का। इस ऋतु में सूरज ना तो तेज होता है और ना ही हल्का। इस मौसम में चारों तरफ पीली सरसों के फूल से लहलहाते खेत दिखाई देते हैं जो मन में ऊर्जा भर देते हैं। सिर्फ यही नहीं पेड़ो पर ताजी नई पत्तियां भी आने लगती हैं। इसी कारण से वसंत ऋति में पीले रंग का विशेष महत्व होता है। 

कब है बसंत पंचमी

साल 2020 में बसंत पंचमी 29 जनवरी को पड़ रही है। भारत के साथ ही बसंत पंचमी का ये पर्व बांग्लादेश और नेपाल में भी बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। भारत समेत नेपाल में छः ऋतुओं में सबसे लोकप्रिय ऋतु बसंत है। इस ऋतु में प्रकृति का सौंदर्य मन को मोहित करता है।

बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी 2020
29 जनवरी
बसंत पंचमी - 29 जनवरी 2020
पूजा मुहूर्त - 10:45 से 12:35 बजे तक
पंचमी तिथि का आरंभ - 10:45 बजे से (29 जनवरी 2020)
पंचमी तिथि समाप्त - 13:18 बजे (30 जनवरी 2020) तक 

English summary :
The spring season is considered as a yellow color month. Spring is a season in which neither one feels too much cold nor summer. Wearing yellow clothes is considered auspicious on this day. Spring is the most popular of the six seasons in Nepal including India.


Web Title: Basant Panchami 2020: importance of yellow colour on basant panchami 2020, vasant panchami, saraswati puja date and significance

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे