लाइव न्यूज़ :

इस दिन से बंद हो जाएंगे बदरीनाथ और केदारनाथ के कपाट, ये हैं शुभ मुहूर्त-आप भी जानें

By भाषा | Updated: October 8, 2019 15:50 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेदारनाथ और बद्रीनाथ हिन्दू धर्म के चार धामों में से एक हैं।शीतकाल में दोनों मंदिर के कपाट भक्तों के लिए बंद कर दिए जाते हैं।

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट आगामी 17 नवंबर को शीतकाल के लिये श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु बंद कर दिये जायेंगे । आज विजयादशमी के पावन पर्व पर बदरीनाथ धाम में आयोजित विशेष समारोह में मंदिर के कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित की गई ।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने 'भाषा' को बताया कि विजयादशमी के अवसर पर परंपरागत पूजा अर्चना के बाद शीतकाल के लिये कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त निकाला गया । उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट रविवार, 17 नवंबर की शाम पांच बज कर 13 मिनट पर बंद होंगे। इसी तरह केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अक्टूबर को भैया दूज के अवसर पर सुबह श्रद्धालुओं के लिये बंद कर दिये जायेंगे ।

केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ में इस हेतु आयोजित पूजा एवं समारोह के बाद मुहूर्त निकाला गया। उल्लेखनीय है कि शीतकाल में बर्फबारी और भीषण ठंड के कारण चारों धामों—बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री—के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल—मई में दोबारा श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिये जाते हैं ।

इस साल कल सात अक्टूबर तक 10 लाख 81 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। बदरीनाथ में तिथि और मुहूर्त निकाले जाने के मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नम्बूदरी, धर्माधिकारी भुवन उनियाल समेत बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल