August 2022 Vrat Festival: नाग पंचमी, रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी समेत अगस्त में पड़ेंगे ये प्रमुख त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Updated: July 23, 2022 14:55 IST2022-07-23T14:55:35+5:302022-07-23T14:55:47+5:30

11 अगस्त को भाई-बहन का पावन त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है।

august 2022 vrat tyohar list know august month festival list | August 2022 Vrat Festival: नाग पंचमी, रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी समेत अगस्त में पड़ेंगे ये प्रमुख त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

August 2022 Vrat Festival: नाग पंचमी, रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी समेत अगस्त में पड़ेंगे ये प्रमुख त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

August 2022 Vrat Festival List: अगस्त महीना (August 2022) व्रत और त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां इस महीने की शुरूआत में 2 तारीख को नाग पंचमी पर्व मनाया जाएगा तो वहीं माह का अंत विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत से होगा। अगस्त माह में ही भगवान शिव को प्रिय श्रावण मास (12 अगस्त) समाप्त होगा और फिर भाद्रपद माह की शुरूआत होगी। अगस्त के महीने में 11 तारीख को भाई-बहन का पावन त्योहार रक्षाबंधन मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इसके तीसरे दिन 14 तारीख को कजरी तीज का व्रत मनाया जाएगा। इसी प्रकार 19 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। 

अगस्त 2022 व्रत और त्योहार (August 2022 Vrat Festival)

2 अगस्त (मंगलवार)- नाग पंचमी
5 अगस्त (शुक्रवार)- श्री दुर्गाष्टमी व्रत
8 अगस्त (सोमवार)- श्रावण पुत्रदा एकादशी
9 अगस्त (मंगलवार)- प्रदोष व्रत
11 अगस्त (गुरुवार)- रक्षाबंधन
12 अगस्त (शुक्रवार)- श्रावण मास पूर्णिमा व्रत
14 अगस्त (रविवार)- कजरी तीज या कज्जली तृतीया व्रत
15 अगस्त (सोमवार)- संकष्टी चतुर्थी
17 अगस्त (बुधवार)- हलषष्ठी व्रत
19 अगस्त (शुक्रवार)- जन्माष्टमी/ श्री कृष्ण जन्मोत्सव
23 अगस्त (मंगलवार)- अजा एकादशी
24 अगस्त (बुधवार)- प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)
25 अगस्त (गुरुवार)- मासिक शिवरात्रि
27 अगस्त (शनिवार)- भाद्रपद अमावस्या
30 अगस्त (मंगलवार)- हरतालिका तीज व्रत
31 अगस्त (बुधवार)- विनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

Web Title: august 2022 vrat tyohar list know august month festival list

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे