लाइव न्यूज़ :

इन 4 राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान, धन की नहीं होती है कमी

By रुस्तम राणा | Updated: October 3, 2021 13:20 IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशिचक्र की 12 राशियों में कुछ विशेष राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा देखने को मिलती है। धन की देवी के आशीर्वाद से ये राशिवाले धनी होते हैं। इनके घरों में धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं।

Open in App

अमीर बनने की चाह से व्यक्ति खूब मेहनत करता है। लेकिन हर किसी का यह सपना पूरा नहीं हो पाता है। कोई अमीर होता है तो कोई गरीब। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशिचक्र की 12 राशियों में कुछ विशेष राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा देखने को मिलती है। धन की देवी के आशीर्वाद से ये राशिवाले धनी होते हैं। इनके घरों में धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि चार राशि के जातकों पर मा लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये चार राशियां हैं-    

वृषभ राशि 

ज्योतिष विज्ञान में शुक्र ग्रह को ऐशो-आराम, धन-वैभव का कारक माना जाता है और इसी की राश है वृषभ। इस राशि के जातक धनवान होते हैं। इस राशि के जातकों को जीवन में धन की कमी नहीं होती है। अपन लग्जरी लाइफ का आनंद लेते हैं। महंगी चीजों के शौक के लिए ये खूब धन खर्च करते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक राजसी जीवन व्यतीत करते हैं। धन-वैभव, हाई पोजीशन, मान-सम्मान इन्हें प्राप्त होता है। धन की देवी मां लक्ष्मी सिंह राशि के जातकों पर अपनी कृपा बरसाती है। इनके अंदर नेतृत्व का गुण कूट-कूट कर भरा होता है। जिसके कारण इन्हें जीवन भर दौलत, सुख समृद्धि और प्रसिद्धि मिलती रहती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह की कृपा बरसती है। इस राशि के जातक अपनी लग्जरी लाइफ का आनंद लेते हैं। इनके जीवन में काफी एशोआराम और सुख समृद्धि बनी रहती है। इनके पास किसी चीज की कमी नहीं रहती है। इस राशि के जातक अपने महंगे शौक को पूरा करने में खूब धन भी खर्च करते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इन्हें अपने जीवन में धन दौलत और भाग्य का साथ खूब मिलता है। ये भाग्यशाली होने के साथ-साथ मेहनती भी होते हैं। अपनी मेहनत के कारण ही इनके पास धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। इनका साहस और पराक्रम भी इन्हें मां लक्ष्मी जी का कृपा पात्र बनाता है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य