लाइव न्यूज़ :

सितंबर महीना आपके लिए साबित होगा लकी या घातक, जानें 7 ग्रहों की फेरबदल क्या डालेगी प्रभाव

By गुणातीत ओझा | Updated: August 30, 2020 12:31 IST

सितंबर का महीना ग्रहों के लिहाज से भारी फेरबदल वाला साबित होगी। इस महीने में 7 ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना और हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर के महीने में गुरु, सूर्य, राहु, केतु, शुक्र, बुध, मंगल की स्थितियों में बदलाव होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर का महीना ग्रहों के लिहाज से भारी फेरबदल वाला साबित होगी।इस महीने में 7 ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है।

सितंबर का महीना ग्रहों के लिहाज से भारी फेरबदल वाला साबित होगी। इस महीने में 7 ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना और हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर के महीने में गुरु, सूर्य, राहु, केतु, शुक्र, बुध, मंगल की स्थितियों में बदलाव होगा। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि कुछ ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं तो कुछ ग्रह वक्री और मार्गी होंगे। इन सभी बदलावों का हमारे और आपके जीवन पर शुभ और अशुभ दोनों प्रकार का प्रभाव पड़ेगा।

शुक्र का कर्क राशि में गोचरशुक्र का कर्क राशि में गोचर 1 सितंबर को होगा। इस राशि में शुक्र 28 सितंबर तक स्थित रहेगा। कर्क चंद्र ग्रह की राशि है और शुक्र चंद्र ग्रह को अपना शत्रु मानता हैं इसलिए कर्क राशि में शुक्र का फल बहुत ज्यादा शुभ नहीं होगा। अन्य राशियों पर भी इसका विपरीत असर देखने को मिल सकता है।

बुध का कन्या राशि में गोचर2 सितंबर को बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में गोचर करेगा। इसके बाद यह 22 सितंबर को तुला में जाएगा। जहां बुध के कन्या राशि में गोचर को कुछ राशियों के लिए शुभफलदायी माना जा रहा है। तो वहीं तुला राशि में बुध का प्रवेश सभी राशियों के लिए मिलाजुला असर दिखाएगा। 

मंगल वक्री चाल चलेगामंगल ग्रह 10 सितंबर से मेष राशि में वक्री होगा और फिर यह 14 नवंबर को मार्गी होगा। मंगल की वक्री चाल 66 दिनों की रहेगी। क्रूर ग्रह माने जाने वाले मंगल की टेढ़ी चाल का असर कुछ राशियों के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है। इससे कुछ राशियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि कुछ राशियों को इसका लाभ भी प्राप्त होगा।

गुरु हो रहे हैं मार्गीदेवगुरु बृहस्पति 13 सितंबर को अपनी राशि धनु में मार्गी होने वाले हैं। गुरु की सीधी चाल का असर कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ फलदायी माना जा रहा है। ज्योतिष में गुरु को धन, स्वर्ण और सुख सुविधा का कारक माना जाता है।

सूर्य का कन्या राशि में प्रवेशसूर्य ग्रह सितंबर की 16 तारीख को अपनी स्वराशि सिंह से निकल कर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। फिर अक्टूबर की 17 तारीख को ये अपनी नीच राशि तुला में जाएगा। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। जिन जातकों पर सूर्य की शुभ दशा चल रही है उन्हें इस गोचर से लाभ प्राप्त हो सकता है।

राहु आ रहे हैं वृष मेंज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि राहु ग्रह अगले महीने 23 सितंबर को अपनी चाल बदल रहा है। राहु इस दिन मिथुन राशि से वृष राशि में गोचर करेगा और इस राशि में 12 अप्रैल 2022 तक इसी राशि में स्थित रहेगा। राहु की चाल हमेशा उल्टी दिशा में होती है। राहु का राशि परिवर्तन इस साल की सबसे बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं में से एक है। अतः इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर जबरदस्त तरीके से पड़ेगा।

केतु का धनु राशि में गोचरकेतु ग्रह अगले महीने 23 सितंबर को धनु से वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। केतु का गोचर इस साल की बड़ी ज्योतिषीय घटनाओं में से एक है। केतु के इस गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। यह प्रभाव शुभ-अशुभ रूप में हो सकता है। वैदिक ज्योतिष में केतु ग्रह को एक छाया ग्रह है। यह मोक्ष, अध्यात्म और वैराग्य का कारक है और एक रहस्यमी ग्रह है।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य