लाइव न्यूज़ :

मकर राशि में अब तीन बड़े ग्रह एक साथ, आने वाले दिनों में होगा बड़ा असर! उथल-पुथल से होगी परेशानी

By विनीत कुमार | Updated: March 19, 2020 13:45 IST

मंगल और बृहस्पति अभी धनु राशि में हैं और वे मकर में प्रवेश करेंगे। दूसरी ओर शनि ग्रह पहले से ही मकर राशि में हैं। ऐसे में तीन ग्रहों का मकर राशि में आना कई मायनों में अलग है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगल और बृहस्पति का मकर राशि में इसी महीने हो रहा है प्रवेशमंगल शक्तिशाली ग्रह, देश-दुनिया और सभी लोगों पर नजर आएगा इसका असर

सूर्य के इसी महीने यानी 14 मार्च को राशि बदलने के बाद अगले कुछ दिनों में दो बड़े ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं, ग्रहों के गुरु बृहस्पति भी धनु से मकर में प्रवेश करेंगे। शुक्र भी मेष से वृष राशि में जाएंगे। दूसरी ओर चंद्र हर ढाई दिन में अपनी राशि बदल ही देते हैं। हालांकि, इन सभी के बीच सभी की नजर मंगल और बृहस्पति पर होगी। दोनों ही ग्रह मकर राशि में जा रहे हैं जबकि शनि पहले से ही मकर राशि में मौजूद हैं।

तीन बड़े ग्रह मकर राशि में

मंगल अभी धनु राशि में स्थित हैं। पंचांग के अनुसार वे 22 मार्च को मकर में प्रवेश करेंगे। गुरु यानी बृहस्पति भी धनु राशि में हैं और वे 29 मार्च को राशि बदलकर मकर में प्रवेश करेंगे। इस तरह तीन बड़े ग्रह मकर राशि में रहने वाले हैं। ज्योतिषों के अनुसार इसका व्यापक असर देश-दुनिया और सभी लोगों पर नजर आएगा। मंगल को बेहद शक्तिशाली माना जाता है। 

पंचांग के अनुसार मंगल का राशि परिवर्तन 22 मार्च, 2020 (रविवार) को दिन में 3 बजकर 2 मिनट पर हो रहा है। नौ ग्रहों में मंगल को सबसे उग्र माना गया है। मंगल 22 मार्च को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल 4 मई तक इस राशि में रहेंगे। इस दौरान मंगल उच्चराशि में, शनि स्वराशि में और बृहस्पति नीच में होकर मकर राशि में होंगे।

मकर में प्रवेश का क्या होगा देश भर में असर

जानकारों के अनुसार इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। चूकी शनि के डिग्री में भी बदलाव हो रहा है। इसलिए ये स्थिति देश के लिए शुभ होगी। हालांकि, कुछ कठोर नियमों के कारण लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। कुछ हद तक असंतोष और उथल-पुथल का माहौल भी रहेगा।

बृहस्पति के मकर में प्रवेश से लंबित पड़े कानूनी मामलों में तेजी आएगी और फैसले भी आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। मंगल के राशि परिवर्तन से देश की रक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था में मजबूती आएगी। 

किस राशि पर कैसा होगा असर

राशियों की बात करें तो सभी पर इसका शुभ-अशुभ और मिलाजुला असर होगा। इस परिवर्तन का सबसे अधिक फायदा मिथुन, कन्या और कुंभ राशि वालों को मिलेगा। वृषभ, तुला और मकर राशि वालों को संभलकर रहने की जरूरत है। उनके लिए यह समय अशुभ रहेगा। वहीं, मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वालों के लिए यह समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स