लाइव न्यूज़ :

Apara (Achala) Ekadashi 2020: कब है अचला एकादशी? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

By मेघना वर्मा | Updated: May 11, 2020 11:46 IST

अचला एकादशी का व्रत करते से सभी तरह के पापों और कष्टों का नाश होता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अपार धन-दौलत की प्राप्ति होती है। अचला एकादशी को अपरा एकादशी भी कहते हैं।

हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। हर महीने आने वाली एकादशी पर लोग भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं इस महीने भगवान विष्णु को प्रिय अचला एकादशी पड़ने वाली है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को अचला एकादशी मनाई जाती है। 

मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से अपार धन-दौलत की प्राप्ति होती है। साथ इंसान को मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। अचला एकादशी का व्रत करते से सभी तरह के पापों और कष्टों का नाश होता है। आइए आपको बताते हैं इस साल कब पड़ रही है अचला एकादशी और क्या है शुभ मुहूर्त-

कब है अचला एकादशी?

अचला एकादशी - 18 मई 2020एकादशी तिथि प्रारंभ - 12:42 PM 17 मई कोएकादशी तिथि समाप्त - 03:08 PM 18 मई कोअचला एकादशी पारण का समय - 05:28 AM से 08:12 AM तक

अचला एकादशी पूजा विधि

1. इस दिन सुबह जल्‍दी उठें स्नान करके व्रत का संकल्प लें।2. भगवान विष्णु की धूप, दीप, फल, फूल, तिल आदि चढ़ा कर पूजा करें।  3. पूरे दिन निर्जल उपवास करें। अगर ना हो पाए तो 1 समय पानी और 1 फल खा सकते हैं। 4. पारण के दिन भगवान की दुबारा पूजा, कथा और पाठ करें। 

5. कथा समाप्‍त करने के बाद प्रसाद बाटें तथा ब्राह्मण को भोजन खिला कर दक्षिणा देकर भेजना चाहिये। 6. बाद में आप व्रत खोल कर भोजन कर सकते हैं। 7. व्रत वाले दिन 'ओम नमो नारायण' मंत्र का जाप करें। साथ में मन को शांत करने के लिये प्रभु के नाम को दोहराएं। 

अचला एकादशी का महत्व

भगवान विष्णु को शालिग्राम का रूप हैं। मान्यता है कि अचला एकादशी के दिन शालिग्राम की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन गोदान करने का भी विशेष फल प्राप्त होता है। अचला एकादशी को अपरा एकादशी भी कहते हैं और इस दिन वामन की पूजा करना जरूरी माना जाता है। 

टॅग्स :एकादशीभगवान विष्णुपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल