लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कैसे करें, किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, जानिए पूरी डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: April 11, 2022 09:40 IST

Amarnath Yatra Registration: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से कराए जा सकते हैं। इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से करा सकते हैं। जानिए क्या है तरीका।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से करा सकते हैं पंजीकरण।रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और सरकारी अस्पताल से बनवाया गया हेल्थ सर्टिफिकेट जरूरी है।13 साल से कम उम्र के बच्चे और 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग नहीं जा सकते हैं यात्रा पर।

नई दिल्ली: अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए रजिस्ट्रेशन 11 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। कोरोना की वजह से अमरनाथ यात्रा पर दो साल से रोक लगी हुई थी। ऐसे में इस बार इसके दोबारा शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह है। इस साल यह यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है। इसका समापन 11 अगस्त को होगा। अगर आप भी इस यात्रा पर जाना चाहते हैं तो कुछ बेहद अहम बातें जान लेना जरूरी है। दरअसल, ये यात्रा बेहद कठिन मानी जाती है। ऐसे में इसके लिए पूरी तैयारी भी जरूरी है। यहां जानिए अमरनाथ यात्रा से जुड़ सभी डिटेल

अमरनाथ यात्रा: कैसे करें रजिस्ट्रेशन

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले हर श्रद्धालु के लिए रजिस्ट्रेशन यानी पंजीकरण जरूरी है। इसकी शुरुआत 11 अप्रैल से हो रही है। हर दिन 20 हजार रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इसके लिए हर यात्री को 100 रुपये फीस देनी होगी।

इसके अलावा अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है। इसके लिए कुछ बैंक- पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक या यस बैंक के किसी भी नजदीकी ब्रांच में जाकर आप ये पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी आप https://jksasb.nic.in/index.html से भी हासिल कर सकते हैं। 

अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत

अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को अपना आधार कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और सरकारी अस्पताल से बनवाया गया हेल्थ सर्टिफिकेट जमा कराना होता है। इसके बाद फीस जमा कराना होता है। यह सबकुछ करने के बाद उपलब्ध स्लॉट के हिसाब से यात्रा की तारीख आपको मिल जाएगी। बैंक से मिलने वाली रसीद पर भी पूरी विस्तृत जानकारी आपको मिल जाएगी। 

हेल्थ सर्टिफिकेट को लेकर ध्यान रखें कि इसे ऑथराइज्ड डॉक्टर की ओर से जारी किया गया हो। साथ ही इस पर तारीख और समय का भी जिक्र किया गया हो। दरअसल, मुश्किल यात्रा की वजह से हेल्थ और उम्र को ध्यान में रखकर कुछ शर्तें तय हैं। इसी के आधार पर ही रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

अमरनाथ यात्रा पर कौन-कौन से लोग नहीं जा सकते?

अमरनाथ यात्रा पर 6 सप्ताह से ज्यादा की गर्भवती महिलाएं नहीं जा सकती हैं। इसके अलावा 13 साल से कम उम्र के बच्चे और 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग भी इस यात्रा पर नहीं जा सकते हैं। ध्यान रहे कि अगर आप पहली पार अमरनाथ यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो रोज कम से कम 4 से 5 किमी सुबह/शाम अभी से टहलना शुरू कर दें। योग, प्राणायाम के साथ गहरी सांस लेने का अभ्यास करें। अपने आसपास चढ़ाई वाली जगह में चढ़ने-उतरने का भी अभ्यास करें।

टॅग्स :अमरनाथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

पूजा पाठAmarnath Yatra: अमरनाथ गुफा में छड़ी मुबारक की स्थापना के साथ ही बाबा बर्फानी की यात्रा संपन्न, करीब सवा चार लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भारतAmarnath Yatra 2025: दस दिन पहले होगा समापन अमरनाथ यात्रा का? न मौसम साथ दे रहा, न ही अब श्रद्धालु नजर आ रहे

पूजा पाठमौसम की मार और श्रद्धालुओं का आना कम, क्या इस बार पहले ही खत्म हो जाएगी अमरनाथ यात्रा?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल