लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा: श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू से रवाना, दो लाख से ज्यादा लोग अब तक कर चुके हैं बाबा के दर्शन

By भाषा | Updated: July 20, 2019 15:02 IST

अधिकारियों ने बताया कि 175 वाहनों में श्रद्धालुओं का यह जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तड़के रवाना हुआ। उनमें 20 बच्चे भी शामिल हैं। ये श्रद्धालु यहां से अनंतनाग के पहलगाम और गंदेरबल के बालटाल आधार शिविर पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे4000 से ज्यादा श्रद्धालुओं का जत्था जम्मू से अमरानाथ गुफा के लिए रवानाअब तक 2.43 लाख से ज्यादा भक्त कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

अमरनाथ तीर्थयात्रियों का नया जत्था शनिवार को यहां जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर स्थित पवित्र गुफा के लिये रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस जत्थे में 955 महिलाओं और 144 साधु समेत 4,094 श्रद्धालु शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि एक जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक 2.43 लाख तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 175 वाहनों में श्रद्धालुओं का यह जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तड़के रवाना हुआ। उनमें 20 बच्चे भी शामिल हैं। ये श्रद्धालु यहां से अनंतनाग के पहलगाम और गंदेरबल के बालटाल आधार शिविर पहुंचेंगे। यह यात्रा परंपरागत पहलगाम और बालटाल से बिना किसी रूकावट के संपन्न हो रही है।

बालटाल वाले रास्ते पर शुक्रवार को मौसम खराब होने से यात्रा रोक दी गई थी और शनिवार को इसे दोबारा शुरू कर दिया गया। यात्रा का समापन 15 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा। बीते साल कुल 2,85,006 श्रद्धालु यहां पहुंचे थे जबकि 2015 में इनकी संख्या 3,52,771 , 2016 में 3,20,490 और 2017 में कुल 2,60,003 तीर्थयात्रियों ने हिमलिंग के दर्शन किए थे।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि बीते चार दिनों में 6 श्रद्धालुओं की विभिन्न कारणों से मौत हो गई जिससे इस यात्रा के शुरू होने के बाद से यहां आकर मरने वाले कुल लोगों की संख्या 22 पहुंच गई है। इनमें 18 श्रद्धालु, दो सेवादार और दो सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राभगवान शिवरक्षाबन्धन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद