Aja Ekadashi 2022 Upay: अजा एकादशी के दिन ये 5 काम करने से आएगी जीवन में सुख-समृद्धि

By रुस्तम राणा | Updated: August 22, 2022 14:56 IST2022-08-22T14:56:22+5:302022-08-22T14:56:22+5:30

हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 22 अगस्त 2022, सोमवार को प्रात: 3 बजकर 35 मिनट से प्रारंभ होकर 23 अगस्त 2022, मंगलवार को प्रात: 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी।

Aja Ekadashi 2022 Upay these five remedies to get wealth | Aja Ekadashi 2022 Upay: अजा एकादशी के दिन ये 5 काम करने से आएगी जीवन में सुख-समृद्धि

Aja Ekadashi 2022 Upay: अजा एकादशी के दिन ये 5 काम करने से आएगी जीवन में सुख-समृद्धि

Aja Ekadashi 2022 Upay: अजा एकादशी व्रत हर साल भादो मास कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। इस बार 23 अगस्त (मंगलवार) को पड़ रहा है। भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी के इस व्रत में भगवान के 'उपेंद्र' स्वरूप की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 22 अगस्त 2022, सोमवार को प्रात: 3 बजकर 35 मिनट से प्रारंभ होकर 23 अगस्त 2022, मंगलवार को प्रात: 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। मान्यता है कि अजा एकादशी का व्रत करने से तमाम समस्याएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अलावा साधक के ऊपर सदैव जगत के पालनहार की कृपा दृष्टि बनी रहती है। 

1. एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं। खीर में तुलसी का पत्ता डाल दें। इससे श्रीहरि विष्णु आप पर प्रसन्न होंगे और मनोकामनाएं पूरी होंगीष ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी का पत्ता न तोड़ें। एक दिन पहले तोड़ सकते हैं।

2. एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। कहते हैं पंचामृत जगत के पालनहार को बेहद प्रिय है। प्रसाद के रूप में भी पंचामृत को ग्रहण करना चाहिए। इससे आप पर भगवान विष्णु की कृपा होगी। धन-धान्य में वृद्धि के साथ मनोकामनाएं भी पूर्ण होंगी।

3. एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने से जातकों को अनेक प्रकार के लाभ मिलते हैं। साथ ही पूजा के पश्चात पीले चावल, चने की दाल, केला, गुड़, पीले वस्त्र आदि का दान करना भी अत्यंत लाभकारी होता है। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना पूर्ण होती है।

4. एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष को जल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

5. एकादशी के दिन विष्णु जी के साथ-साथ मां तुलसी की पूजा अवश्य करें। तुलसी मां लक्ष्मी स्वरूपा हैं। शाम के समय तुलसी की वेदिका पर घी का दीपक जलाएं और कम से कम 5 या 11 बार परिक्रमा करें। इस उपाय से आपके जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं नष्ट हो जाएंगी।

Web Title: Aja Ekadashi 2022 Upay these five remedies to get wealth

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे