लाइव न्यूज़ :

Ahoi Ashtami 2019: संतान प्राप्ति के लिए राशि अनुसार करें अहोई माता की पूजा, सिंह राशि वालों को करना होगा ये खास काम

By मेघना वर्मा | Updated: October 20, 2019 11:19 IST

Ahoi Ashtami 2019: कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा करने से संतान को लम्बी उम्र का वरदान मिलता है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 21 अक्टूबर को पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल अहोई अष्टमी का व्रत 21 अक्टूबर को पड़ रहा है। अहोई माता की पूजा जातक अपनी राशि अनुसार करता है तो उसे जल्द फायदा होता है।

हर साल अहोई अष्टमी का व्रत महिलाएं अपने संतान की लम्बी उम्र और उनके भविष्य के लिए करती हैं। इस अष्टमी पर महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखकर अहोई अष्टमी से बेटे की सलामती की प्रार्थना करती हैं। रात में तारों की छांव में पूजा करती हैं। साथ ही तारों को अर्घ्य देने के बाद ही कुछ अन्न-जल ग्रहण करती हैं। 

कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन अहोई माता की पूजा करने से संतान को लम्बी उम्र का वरदान मिलता है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 21 अक्टूबर को पड़ रहा है। सिर्फ यही नहीं जिन महिलाओं के संतान को नहीं होते उन्हें भी अहोई माता का व्रत करना चाहिए और उनसे संतान प्राप्ति का वरदान मांगना चाहिए।

अहोई माता की पूजा जातक अपनी राशि अनुसार करता है तो उसे जल्द फायदा होता है। आज हम आपको यहां ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन से दिवाली के उत्सव का आरंभ हो जाता  है। संतान की सलामती से जुड़े इस व्रत का बहुत महत्व है।  वैसे तो इसकी पूजा बेहद खास तरह से की जाती है। मगर अहोई माता की पूजा के भी कुछ नियम होते हैं जिन्हें जान लेना बहुत जरूरी होता है।

इस दिन महिलाएं चांदी के मनके डाले जाते हैं और हर व्रत में इनकी संख्या बढ़ाते जाते हैं। वहीं चांदी का ये मनका बनाकर महिलाएं इसे हर व्रत के बाद धारण कर लेती हैं। इसे ही शुभ माना जाता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों को अहोई अष्टमी का निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की पूजा करना चाहिए। इस राशि वालों को अहोई माता को लाल फूल और भात अर्पित करना चाहिए। गुड़हल का फूल चढ़ाना शुभ होता है। ऐसा करने से संतान सुख प्राप्त होता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाली महिलाओं को अहोई माता को घी में बने सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिए। यह उपाय करने से आंगन में जल्द ही किलकारियां गूंजने लगेंगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को अहोई माता का निर्जला व्रत रखना चाहिए। इस दिन उन्हें भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। बिल्वपत्र अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।

कर्क राशि

कर्क राशि की महिलाओं को संतान प्राप्ति के लिए अहोई अष्टमी के दिन चांदी के नौ मोती लेकर उसकी माला बनाकर अहोई माता को अर्पित करने चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि की महिलाओं को इस दिन व्रत करना चाहिए। अहोई माता को पूरी और मीठे पुए बनाकर भोग लगाना चाहिए। साथ ही इसी दिन गरीब बच्चों में प्रसाद बांटना चाहिए। यह उपाय करने से घर में किलकाली गूंजती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को अहोई अष्टमी के दिन निर्जला व्रत रखना चाहिए। इस दिन उन्हें भगवान गणेश को दुर्वा अर्पित करना चाहिए। इसके बाद गौरी माता की सिंघाड़े से पूजा करनी चाहिए।

तुला राशि

इस दिन महिलाओं को अहोई माता को सफेद फूलों की माला पहनानी करनी चाहिए। ऐसा करने से अहोई माता प्रसन्न होती हैं और वांछित फल की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की महिलाओं को मां गौरी को श्रृंगार की सभी वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए और सच्चे मन से संतान सुख की प्राप्ति के लिए कामना करनी चाहिए। 

धनु राशि

धनु राशि की महिलाओं को निर्जला उपवास रखकर अहोई माता को पीले फूलों की माला अर्पित करनी चाहिए। 

मकर राशि

मकर राशि वाली महिलाओं को अहोई माता को मीठे पुओं को भोग लगाना चाहिए। इससे अहोई माता प्रसन्न होती हैं और आपके घर सुंदर संतान का जन्म होगा।

कुंभ राशि

इस राशि की निःसंतान महिलाओं को अहोई अष्टमी के दिन पूरे विधि विधान से अहोई माता की पूजा करने के बाद शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाकर उसकी परिक्रमा करनी चाहिए। 

मीन राशि

अहोई माता को चंदन का तिलक लगाकर विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसके बाद पूरी श्रद्धा से अहोई माता से संतान सुख के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

टॅग्स :अहोई अष्टमीहिंदू त्योहारत्योहारपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल